फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Three policemen suspended for illegal recovery in Yamunanagar

कार्रवाई: वसूली के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, चौथे पर कार्रवाई के लिए विजिलेंस को लिखा

Fri, 15 Jul 2022 01:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 01:52 AM IST
सार

अभी चारों आरोपी गिरफ्त से बाहर है। शराब ठेकेदार से वसूली के आरोप में इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Three policemen suspended for illegal recovery in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में शराब ठेकेदार नरेंद्र कुमार से रुपये व शराब वसूली की मांग के आरोप में फंसे चारों पुलिसकर्मी में से एएसआई जितेंद्र, ईएएसआई सुरेंद्र व प्रवीण कुमार को एसपी मोहित हांडा ने निलंबित कर दिया गया है, जबकि चौथे आरोपी इंस्पेक्टर रामफल के खिलाफ कार्रवाई के लिए विजिलेंस को लिखा है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक बराड़ा के गांव कंबास निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 जून 2021 से उसने साढौरा क्षेत्र के गांव असगरपुर में शराब का ठेका लिया हुआ है। आरोपी पुलिसकर्मी उससे मंथली व शराब की मांग करते आए हैं। उससे हर माह शराब व रुपये लिए जाते थे। विरोध करने पर झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन


यहां तक बार-बार थाने में बुलाकर प्रताड़ित व अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता था। बिना बात के घंटों थाने में बिठाया जाता था। इसके लिए उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इन बातों से परेशान होने के बाद नरेंद्र कुमार ने सरकार व पुलिस महकमें में शिकायत दी है। ठेकेदार नरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी से उन पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें खुद को जान का खतरा भी महसूस हो रहा है। उनका कहना है कि इस मामले में जो भी सच्चाई थी वह उन्होंने आला पुलिस अफसरों के समक्ष ला दी है। आला पुलिस अफसरों के हस्तक्षेप के बाद ही संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में उनके पास जो भी साक्ष्य है, उससे उन्होंने आला अफसरों को भी अवगत करवाया है।


मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि चौथा आरोपी अभी करनाल विजिलेंस कार्यालय में कार्यरत है। लिहाज उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए करनाल विजिलेंस को लिखा गया है। - मोहित हांडा, एसपी, यमुनानगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed