फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The miscreant snatched the bag from the father of the groom in Yamunanagar

यमुनानगर: बरात में रथ पर सवार दूल्हे के पिता से झपटा नकदी व गहनों से भरा बैग, गाजियाबाद से जगाधरी आई थी बरात

Mon, 15 Nov 2021 10:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 10:04 PM IST
सार

बैग में करीब ढाई लाख की नकदी व करीब चार लाख के गहने थे। आरोपी बारात में नाच रहे मेहमानों के बीच से निकला और बैग छीनकर पहले से खड़े बाइक सवार के पीछे बैठकर फरार हो गया।

विज्ञापन
The miscreant snatched the bag from the father of the groom in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेटे की बरात में घुड़चढ़ी के दौरान रथ पर सवार दूल्हे के पिता के हाथ से एक बदमाश ने ढाई लाख की नकदी व करीब चार लाख के गहनों से भरा बैग छीन लिया और पहले से खड़े बाइक सवार के पीछे बैठकर फरार हो गया। वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले में अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित एंबीयंश रिजोर्ट के बाहर रविवार की रात हुई। बरात गाजियाबाद से आई थी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के यूनिनव हाइट्स राज नगर एक्सटेंशन निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की रात उसके बेटे विशाल की अग्रसेन चौक के नजदीक स्थित निजी रिसोर्ट में शादी थी। रात करीब पौने 12 बजे वह जगाधरी-पावंटा रोड पर उसके बेटे की घुड़चढ़ी थी। वह और उसके रिश्तेदार नाचते हुए अग्रसेन चौक से रिसोर्ट की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

 
इस दौरान वह अपने बेटे विशाल के रथ पर चढ़ा हुआ था। उसके हाथ में क्रीम व भूरे रंग का हैंड बैग था। बैग के अंदर एक और काले रंग का छोटा हैंड बैग था, जिसमे करीब ढाई लाख रुपये थे थी। इनमें ज्यादातर पांच सौ रुपये के नोट थे। बैग में इसके अलावा सोने के तीन जोड़ी टॉप्स, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी पैरों की चुकटियां, व अन्य सामान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान सड़क पर नाच रहे मेहमानों के बीच से एक युवक अचानक निकलकर आया। आरोपी युवक ने सिर व मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। युवक ने उसके हाथ से बैग छीन लिया और डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ पहले से खड़े दूसरे बाइक सवार युवक के पीछे बैठकर फरार हो गया। 

 

उन्होंने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कराई। आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

यह भी पढ़ें ः कपालमोचन मेला: शाही स्नान के साथ शुरू हुआ मेला, जानिए यहां के पवित्र सरोवर में स्नान करने का महत्व


युवती के गले से झपटी सोने की चेन 
जगाधरी में बाइक सवार दो बदमाश युवती के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंबाला कैंट के जोगी मंडी निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार को अपने मामा जगाधरी के पटरी मोहल्ला निवासी बादल की शादी की पार्टी में आई थी।

 

पार्टी के बाद वह  घर जाने के लिए तेजली गेट के नजदीक ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकआए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर झपटा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। चेन झपटने वाले युवक ने काले रंग की टी शर्ट व लाल रंग की टोपी पहनी थी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed