{"_id":"640b40ffce07fff8ae04112a","slug":"sho-of-thana-sadhaura-arrested-taking-bribe-of-50-thousand-rupees-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी की शान पर दाग: थाना साढौरा का SHO 50 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, नोटों पर लगे रंग से लाल हो गए हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाकी की शान पर दाग: थाना साढौरा का SHO 50 हजार रुपये रिश्वत लेता गिरफ्तार, नोटों पर लगे रंग से लाल हो गए हाथ
Fri, 10 Mar 2023 08:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:08 PM IST
सार
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने कार्रवाई की है। खनन सामग्री से भरे वाहनों को थाना क्षेत्र से निकालने की एवज में रिश्वत ली गई थी। एक वाहन को निकालने के लिए 2500 रुपये रिश्वत की रकम तय हुई थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेता SHO गिरफ्तार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल की टीम ने थाना साढौरा प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल को थाने के अंदर ही 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। एसआई धर्मपाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी करनाल के इंस्पेक्टर सचिन ने बताया कि शिकायत मिली थी कि खनन सामग्री से लदे ट्रकों को साढौरा क्षेत्र से निकालने के लिए एसएचओ द्वारा 2500 रुपये प्रति वाहन की रिश्वत मांगी जा रही है।
विज्ञापन
इस शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। इस टीम में इंस्पेक्टर चरण सिंह व महिला इंस्पेक्टर सीमा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता को पाउडर लगे 50 हजार रुपये व वाहनों की सूची के साथ थाने में अपने कमरे में बैठे एसएचओ धर्मपाल के पास भेजा गया।
विज्ञापन
इससे पहले एसीबी की टीम ने धर्मपाल को दिए जाने वाले नोटों के नंबर नोट कर लिए थे। शिकायतकर्ता द्वारा एसआई धर्मपाल को रिश्वत की रकम व वाहनों की लिस्ट थमाते ही इशारा मिलने पर एसीबी की टीम ने धर्मपाल को काबू कर लिया। उसके हाथ धुलवाने पर हाथ नोटों पर लगे रंग से लाल हो गए। फिलहाल थाने में एसीबी की टीम अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन