फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   santon se loot, robry, arrest, three free

संतों से लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

Tue, 24 Jan 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Tue, 24 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
santon se loot, robry, arrest, three free
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खिजराबाद। ताजेवाला के पास बेरी बाडा के पास काली मंदिर के संतों के साथ 18 जनवरी को हुई लूूटपाट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों से लूटपाट में चोरी की गई रकम और डंडे, हथियार आदि भी बरामद कर लिए हैं। मामले में अभी तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।


खिजराबाद थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि जगाधरी पौंटा एनएच 73ए पर स्थित काली माता मंदिर के संतों से 18 जनवरी दो आरोपियों ने लूटपाट की थी।  उनका कहना है कि उनके मंदिर में घुस कर पांच आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। घटना के वक्त  उन्होंने पांच आरोपियों में से दो की पहचान कर ली थी। मंदिर के मंहत यमुनापुरी  ने अपनी शिकायत में दो को नामजद करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में नामजद फैजपुर निवासी राकिब और शमशाद को हिरासत में ले लिया है। दोनों आरोपियों को पुलिस को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेज दिया। उनका कहना है कि दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। जिसमें थाना प्रभारी विपिन, एएसआई ओमप्रकाश गुर्जर, हैड कांसटेबल नवतेज शामिल रहे। उनका दावा है कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन



क्या है मामला
18 जनवरी की रात करीब 12 बजे पांच युवक मुंह पर कपड़ा लपेट कर नेशनल हाईवे पर ताजेवाला के पास बेरी बाडा के काली माता मंदिर में आए। उन्होंने मंदिर के संत यमुनापुरी के कान पर देसी कट्टा रख कर उनके पास रखे लगभग 18000 रुपये छीन लिए थे। बदमाशों ने मंदिर की मूर्तियों के साथ भी तोड़फोड़ की और मंदिर के पास बनी दिवंगत संत छोटूनाथ की समाधि को भी खुर्दबुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed