{"_id":"6a34f8e53a42618a8100ae8c","slug":"retired-se-murdered-at-his-home-in-jathlana-village-yamunanagar-killed-by-a-blow-to-the-head-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यमुनानगर के गांव जठलाना में रिटायर्ड एसई की घर में हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: यमुनानगर के गांव जठलाना में रिटायर्ड एसई की घर में हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट
Fri, 19 Jun 2026 01:38 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:38 PM IST
सार
जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त थे और पत्नी के निधन के बाद गांव में अकेले रहते थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर के गांव जठलाना में 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एसई जगदीश बंसल की घर में हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह काम पर पहुंची मेड को दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। कमरे में जगदीश बंसल बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। घर का सामान बिखरा मिला और दो एलपीजी सिलेंडर गायब बताए जा रहे हैं, जिससे लूटपाट का एंगल भी सामने आया है। जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त थे और पत्नी के निधन के बाद गांव में अकेले रहते थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन