{"_id":"588ce0754f1c1b004dcf3e31","slug":"rain-house-roof-befflow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में गिरी मकान की छत, व्यक्ति घायल, भैंस की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरसात में गिरी मकान की छत, व्यक्ति घायल, भैंस की मौत
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव खजूरी (नागल) में बरसात के दौरान एक मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति छत के मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मलबे में दबे व्यक्ति को समय रहते गांव के लोगों ने बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। जबकि छत के मलबे से घर में पड़ी तीन चारपाईयां एक घास काटने की मशीन टूट गई। जिससे प्रभावित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। गांव खजूरी में बरसात के दौरान सिंगराम (52) मकान में आराम कर रहा था। इसी दौरान उसके मकान की छत ढह गई। छत गिरने से सिंगराम के सिर पर गहरी चोटें आई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिंगराम ने बताया कि अधिक बारिश से उसके मकान की छत गिरी है। वहीं उसकी भैंस की भी मलबा गिरने से मौत हो गई है। वह दूध बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। लेकिन भैंस की मौत होने से उसे भारी नुकसान हुआ है। प्रभावित सिंगराम ने प्रशासन के अधिकारियों से उसकी आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन