फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Police raided six cafes on the information of unethical work in Yamunanagar

यमुनानगर: अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, छह कैफे पर छापेमारी, दस लड़के, नौ लड़कियां मिलीं

Wed, 26 Apr 2023 11:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 11:01 PM IST
सार

अनैतिक कार्य की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संचालकों हिरासत में लिया है। तीन कैफों के दरवाजों पर लगे ताले तुड़वाने के लिए पुलिस ने मिस्त्री बुलाए।

विज्ञापन
Police raided six cafes on the information of unethical work in Yamunanagar
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर बुधवार को शहर व महिला थाना पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने छोटी लाइन स्थित छह कैफों छापा मारा। सभी कैफे शहर के गर्ल्स कॉलेजों के आसपास हैं। तीन कैफों के दरवाजों पर ताले मिले। मिस्त्री बुलवाकर कैफों के ताले तोड़कर दरवाजे खोले गए तो वहां युवक व युवतियां मिली। एक कैफे के अंदर पांच युवक व पांच लड़कियां मिली। कुल दस लड़के व नौ लड़कियां कैफों से पकड़ी गईं।

विज्ञापन


पुलिस ने कैफों से बरामद सभी युवकों व लड़कियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शहर पुलिस तीन कैफे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लिखापढ़ी हैं। उधर, नगर निगम भी इनके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर कंवलजीत ने बताया कि काफी समय से कैफों में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिल रही थी। कई दुष्कर्म के मामलों में भी पीड़िता से गलत काम कैफे में होना सामने आया था। इस पर बुधवार को शहर के कैफों पर रेड की गई। इस कार्रवाई के लिए शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी दीपिका, नगर निगम एटीपी लखमी सिंह तेवतिया व अन्य पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत बुधवार को छोटी लाइन स्थित 1930 कैफे, फ्रेंडस बैंकवड कैफे और गोल्डन कैफे समेत छह कैफों पर रेड की गई है। रेड के दौरान कैफों के दरवाजों पर ताले मिले। आसपास के लोगों ने कहा कि कैफों के अंदर लड़के व लड़कियां हैं। इसके बाद मिस्त्री को बुलाकर कैफों के ताले तोड़े गए।

वहां से युवक व युवतियां संदिग्ध हालत में मिले हैं। एक कैफे से पांच लड़के व पांच लड़कियां बरामद हुई। तीन कैफों से कुल दस लड़के व नौ लड़कियां बरामद की गई है। पुलिसने तीन कैफों के संचालक भी पकड़े हैं।

गोल्डन कैफे के संचालक कमालपुर निवासी हर्षित राणा, 1930 कैफे के संचालक पटेल नगर निवासी नवीन व फ्रेंड बैंकवर्ड कैफे के संचालक इंद्रपाल भाटिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन पर धारा 133 के तहत कार्रवाई की गई।

जांचे जाएंगे ट्रेड लाइसेंस, बिल्डिंग प्लान : निगम कमिश्नर
निगम कमिश्नर आयुष सिन्हा का कहना है कि रेड के दौरान नगर निगम के एटीपी लखमी सिंह तेवतिया साथ थे। सभी कैफों के ट्रेड लाइसेंस जांचें जाएंगे। इसके लिए उनके बिल्डिंग प्लान भी चेक किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद यदि कैफे संचालकों से लाइसेंस नहीं मिला या बिल्डिंग प्लान में गड़बड़ी हुई तो निगम की ओर से भी कार्रवाई तय है।


अनैतिक काम की सूचना पर कुल छह कैफों पर रेड की गई। तीन कैफों से दस लड़के व नौ लड़कियां पकड़ी गई। पकड़े गए सभी लड़के व लड़कियां बालिग है। सभी छात्र व छात्राएं हैं। पार्टी करने के लिए कैफों में आए थे। मामले में तीन कैफे संचालकों पर कार्रवाई की गई है। - पृथ्वी सिंह, प्रभारी शहर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed