{"_id":"640c91328a8849651802b548","slug":"police-department-driver-arrested-for-taking-bribe-of-rs-10500-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी फिर दागदार: JCB छोड़ने की एवज में मांगे एक लाख, 10500 रुपये की रिश्वत लेता पुलिस विभाग का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाकी फिर दागदार: JCB छोड़ने की एवज में मांगे एक लाख, 10500 रुपये की रिश्वत लेता पुलिस विभाग का चालक गिरफ्तार
Sat, 11 Mar 2023 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, छछरौली, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Mar 2023 08:03 PM IST
सार
यमुनानगर में एसएचओ के बाद अब चालक विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है। यमुनानगर की विजिलेंस टीम ने छछरौली थाना के चालक को 10500 रुपये की रिश्वत सहीत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विजिलेंस की गिरफ्त में आरोपी चालक, मामले में कार्रवाई करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में एक फिर खाकी दागदार हो गई। यहां पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के रिश्वत लेने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां शुक्रवार को थाना साढौरा का एसएचओ धर्मपाल 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ काबू किया था वहीं अब छछरौली थाना में चालक 10500 रुपये की घूस लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने छछरौली थाने में तैनात ड्राइवर संजीव को रंगे हाथ रिश्वत लेने के मामले में काबू किया है। विजिलेंस टीम ने संजीव से 10500 बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा पकड़ी गई जेसीबी को छोड़ने के मामले में ड्राइवर एक लाख की मांग कर रहा था। थाना छछरौली में पड़ने वाले गांव नगला निवासी लुकमान ने विजिलेंस को शिकायत दी कि थाने में उसकी जेसीबी मशीन पुलिस द्वारा पकड़ ली गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने जेसीबी मशीन छोड़ने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की है। लुकमान की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने रेड कर थाने में तैनात ड्राइवर को 10500 की नकदी के साथ रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस की टीम आरोपी संजीव को आगामी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन