फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   NIA team raids in house of liquor baron Tannu-Mannu in Yamunanagar

Yamunanagar: काला राणा के करीबी शराब कारोबारी भाइयों के घर NIA का छापा, परिजनों ने नहीं दी चाबी तो तोड़ा ताला

Tue, 21 Feb 2023 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 11:43 PM IST
सार

करीब 10 घंटे तक परिजनों से पूछताछ संग ठेकों पर भी जांच पड़ताल हुई। एक लाख की नकदी, कई मोबाइल और कुछ रिकॉर्ड भी टीम साथ ले गई। घर के लोगों ने चाबी नहीं दी तो अलमारी का ताला तुड़वाया गया।

विज्ञापन
NIA team raids in house of liquor baron Tannu-Mannu in Yamunanagar
तन्नु-मन्नु के घर के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में एनआईए की टीम ने मंगलवार सुबह चार बजे शहर की महावीर कॉलोनी में शराब कारोबारी तन्नू-मन्नू के घर पर रेड की। इस दौरान दोनों भाई घर पर नहीं मिले। ऐसे में टीम ने परिजनों से पूछताछ की।

विज्ञापन


फिर अग्रसेन चौक जगाधरी, तेजली रोड और आजाद नगर में चल रहे उनके शराब ठेकों पर भी टीम पहुंची। करीब नौ-दस घंटे तक जांच पड़ताल के बाद एनआईए की टीम नकदी, कई मोबाइल और कुछ रिकॉर्ड साथ ले गई।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, गैंगस्टर काला राणा से करीबी संबंधों के चलते एनआईए ने तन्नू-मन्नू भाइयों के घर पर रेड की है। इसके अलावा सट्टा खाईवाली के आरोप में भी दोनों भाइयों पर केस दर्ज है। उन पर हत्या के प्रयास का केस भी दर्ज हुआ था, लेकिन जांच में उनका नाम सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए की छापामारी के दौरान जांच में यमुनानगर पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सुबह चार बजे से दोपहर करीब दो बजे टीम ने शराब कारोबारी भाइयों के परिजनों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान करीब एक लाख की नकदी और संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया है, हालांकि इसका खुलासा नहीं किया गया है।

एनआईए अलमारी से मिले दस्तावेजों को साथ लेकर गई, पांच माह के दौरान शहर में तीसरी रेड
यमुनानगर के महावीर कॉलोनी में तन्नु-मन्नु के घर पर एनआईए को जांच के दौरान एक अलमारी मिली। जांच अधिकारियों ने घर के लोगों ने अलमारी की चाबी मांगी। इस पर उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि उनके पास चाबी नहीं है। एनआईए को लगा कि इस अलमारी में जरूर कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज हो सकते हैं। इस पर ताला तोड़ने के लिए एक मैकेनिक को बुलाया गया। मैकेनिक को ताला तोड़ने में आधा घंटे से ज्यादा का समय लगा। अलमारी से टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। हालांकि इनके बारे में एनआईए ने कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

एनआईए और यमुनानगर पुलिस की टीम दो गाड़ियों में तन्नु-मन्नु के घर पर पहुंची थी। एनआईए की टीम जब तन्नु-मन्नु के घर पहुंची तो उनके अग्रसेन चौक, तेजली रोड व आजाद नगर के शराब ठेकों पर भी छापामारी की गई। इनमें से अग्रसेन चौक पर स्थिति शराब ठेका किसी और के नाम पर है, लेकिन इसका सारा लेनदेन तन्नु-मन्नु ही करते हैं। ऐसे में टीम को शक था कि इन ठेकों पर भी दस्तावेज मिल सकते हैं। टीम के कर्मचारी इन तीनों ठेकों पर भी गए।

इसके लिए मौके पर एक्साइज विभाग से भी अधिकारियों को बुलाया गया। जब तक जांच चली तीनों शराब ठेकों को बंद रखा गया। एनआईए के जाने के बाद ही ठेकों को खोला गया। एनआईए की रेड से अपराधिक तत्वों के साथ-साथ कारोबारियों में भी खलबली मची रही। सभी को भय था कि कहीं एनआईए उन तक न पहुंच जाए।

पिछले पांच माह में एनआईए की शहर में यह तीसरी रेड है। गत वर्ष 13 सितंबर एनआईए व स्थानीय पुलिस ने लक्ष्मी गार्डन में गैंगस्टर काला राणा के घर पर रेड की थी। तब टीम काला राणा के पिता जोगिंद्र राणा को गिरफ्तार करके ले गई थी। उन्हें वर्ष 2017 में शहर के पूर्व इनेलो विधायक के भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजा पर फायरिंग करने के केस में गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 29 नवंबर 2022 को एनआईए ने गैंगस्टर काला राणा के गुर्गे फर्कपुर निवासी अभिषेक धीमान और छोटी लाइन स्थित सुभाष नगर निवासी सिमरनजीत सिंह उर्फ बावा के ठिकानों पर दबिश दी थी। जांच में अभिषेक घर से फरार मिला था। सिमरनजीत सिंह को घंटों पूछताछ के बाद एनआईए साथ ले गई।

संदिग्धों से संबंध के चलते हुई रेड : डीएसपी
डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि एनआईए व यमुनानगर पुलिस ने आज ज्वाइंट आपरेशन चलाया था। जिन लोगों के संदिग्धों से संपर्क हैं, उनके घरों पर रेड की गई है। तन्नु-मन्नु शराब कारोबारी है। घर से क्या संदिग्ध सामान या दस्तावेज मिले हैं, इसके बारे में एनआईए ही विस्तृत जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed