फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   mobile,shop,35,theft

मोबाइल शॉप से उड़ाए 35 मोबाइल और 12 हजार की नकदी

Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 16 Dec 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
mobile,shop,35,theft

विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप रोड पर अमन पैलेस के समीप स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने 12 हजार रुपये की नकदी समेत 35 मोबाइल चोरी कर लिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रलाहदपुरी निवासी रवि ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी वर्कशॉप रोड पर अमन पैलेस के समीप शिवम कम्यूनिकेशन के नाम से दुकान है। 13 दिसंबर को वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगली सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे और देखा कि दुकान के शटर पर लगे ताले टूटे है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पाया कि गुल्लक से करीब 12 हजार रुपये की नकदी समेत दुकान से करीब 35 मोबाइल गायब हैं। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव रानीपुर में ट्रांसफार्मर से हजारों के उपकरण चोरी:
बिजली निगम बिलासपुर सर्कल के एसडीओ सुदेश कुमार ने बताया कि निगम का एक ट्रांसफार्मर गांव रानीपुर में लगा है। चोरों ने उक्त ट्रांसफार्मर से करीब 25 हजार रुपये के उपकरण चोरी कर लिए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर कोर्ट कांप्लेक्स व कपालमोचन से बाइक चोरी:
 गांव कोतरा खास निवासी नरेश ने बताया कि वह बाइक पर बिलासपुर कोर्ट में किसी काम से आए थे। इस दौरान उन्होंने बाइक को कोर्ट कांप्लेक्स में खड़ा कर दिया था, जहां से चोरों ने उनकी बाइक को चोरी कर लिया। इसी प्रकार चोरों ने गांव चलोंधी निवासी वीरभान  की बाइक को कपालमोचन से चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed