फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   man dead by hanging on tree

जंगल में पेड़ पर लटका मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा से सटे बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव घोड़ो पीपली के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त तीन दिन से लापता जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के चिलकाना निवासी इकबाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


 परिजनों का कहना है कि इकबाल पत्नी से झगड़ा होने से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। इकबाल की मौत कैसे हुई इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन



घोड़ो पीपली के जंगल में सोमवार शाम खेतों से काम करके घर लौट रहे किसानों को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। पेड़ पर शव लटका हुए देख कुछ ही देर में वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब से कुछ भी ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास एकत्र हुए लोगों से भी इस बारे में पूछा। एक व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त सहारनपुर जिले के चिलकाना निवासी इकबाल (35) के रूप में हुई।

उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक का भाई जाहिद हसन व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इकबाल तीन दिन से घर से लापता था। तब से वह उसकी तलाश में जुटे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया गया।

पत्नी से झगड़ा होने के बाद से था परेशान
मृतक के भाई जाहिद हसन ने बताया कि उसके भाई इकबाल और भाभी में अकसर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले भी दोनों में झगड़ा हुआ था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी कारण वह तीन दिन पहले घर से अचानक बिना बताए कहीं चला गया। उन्होंने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चल पाया। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।


वर्जन
घोड़ो पीपली के जंगल में सोमवार देर शाम पेड़ पर फंदा लगाकर लटके मिले व्यक्ति की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं है। फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- जोगिंद्र सिंह, एसएचओ, थाना बुड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed