फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Man beaten in Yamunanagar, Woman teased in front of hospital, accused caught her feet in middle of road

यमुनानगर में मनचले की धुनाई: अस्पताल के सामने महिला को छेड़ा, आरोपी ने बीच सड़क पर पकड़े पांव

Thu, 05 Oct 2023 05:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 05:06 PM IST
सार

यमुनानगर में महिला अपने परिजन के साथ अस्पताल के सामने से जा रही थी। कुछ दूरी से एक मनचला युवक महिला का पीछा कर रहा था। युवक को आभास नहीं था कि महिला के साथ उसका परिजन भी है। युवक ने जब छेड़छाड़ शुरू की तो महिला ने आरोपी युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Man beaten in Yamunanagar, Woman teased in front of hospital, accused caught her feet in middle of road
युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में एक मनचले युवक को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने पकड़ लिया। महिला ने अपने साथ आए परिजन को सारी बात से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने युवक को कई थप्पड़ भी जड़े। मामला बढ़ता देख युवक ने बीच सड़क पर ही महिला व उसके परिजन के पांव पकड़ लिए। वह भी एक नहीं कई-कई बार। माफी मांगते हुए युवक ने महिला को अपनी बहन कहा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला से उसे माफ करने को कहा। मनचला युवक बिना देर किए वहां से निकल गया।

विज्ञापन


यह था पूरा मामला
यह घटना मुकंद लाल जिला सिविल अस्पताल के सामने की है। महिला अपने परिजन के साथ अस्पताल के सामने से जा रही थी। कुछ दूरी से एक मनचला युवक महिला का पीछा कर रहा था। युवक को आभास नहीं था कि महिला के साथ उसका परिजन भी है। युवक ने जब छेड़छाड़ शुरू की तो महिला ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसको एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। अस्पताल गेट के सामने काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


भीड़ में मौजूद कई लोगों ने भी युवक पर हाथ साफ कर दिया। मनचला युवक माफी मांगता रहा लेकिन कोई भी उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। कोई डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाने की बात कह रहा था तो कोई उसे थाने ले जाने की बात कहने लगा। मामला बढ़ता देख मनचले ने हाथ जोड़ कर महिला से माफी भी मांगी। इसी बीच लोग बीच-बीच में उसे थप्पड़ भी जड़ते रहे। जब बात ज्यादा बढ़ी तो युवक ने बीच सड़क पर महिला व उसके परिजन के पांव पकड़ लिए। भविष्य में किसी के साथ ऐसी हरकत नहीं किए जाने की बात कही। तब जाकर लोगों ने उसे जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed