फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Loot, Crime, Yamunanagar, Haryana

साथियों संग मिलकर दिया था लूट को अंजाम

Fri, 03 Jun 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Loot, Crime, Yamunanagar, Haryana
लूट - फोटो : ब्यूरो
यमुनानगर। माडल टाउन में दस दिन पहले फैक्ट्री मालिक के घर में घुसकर उनकी पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फैक्ट्री संचालक की फैक्ट्री में सात साल से लेबर का कार्य करता था। दूर का रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का फैक्ट्री मालिक के घर आना जाना था और उसे घर की हर गतिविधि की पूरी जानकारी थी। आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लूटपाट के इरादे से महिला पर हमला किया था। इस दौरान आरोपी अपने साथ जरूरी दस्तावेज व कुछ नकदी से भरा सूटकेस भी ले गए थे। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


24 मई को माडल टाउन निवासी राजीव अरोड़ा के घर में घुसकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पत्नी तरूणा को धमका कर और उसकी गर्दन पर चाकू से हमला करके लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश घर से एक सूटकेस जिसमें जरूरी कागजात व 12 हजार रुपये की नकदी लूट ले गये थे। मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी सुमेर प्रताप ने मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जंगशेर सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन


इंचार्ज ने जयपाल के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी गुमथला घाट के नजदीक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर गुमथला घाट से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान करेडा खुर्द निवासी राम निवास, सहारनपुर के गांव सदान सिंह निवासी अंकित कुमार, मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी काला उर्फ मंग्गू, सहारनपुर के गांव ढीक्का निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई। आरोपियों से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पकड़े गए आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों से लूटा गया सूटकेस बरामद किया जाएगा।

आरोपी को घर के बारे में थी पूरी जानकारी :
पकड़े गये आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी राम निवास ने बताया कि वह राजीव अरोड़ा की फैक्ट्री में करीब सात साल से लेबर का काम करता है। दूर का रिश्तेदार होने के कारण उसका राजीव के घर भी काफी आना जाना था। आरोपी को घर के हर बात की जानकारी थी। बच्चे ट्यूशन कब जाते हैं, राजीव फैक्ट्री कब आता जाता था। आरोपी ने अपने साथियों को बताया था कि उसका मालिक काफी अमीर आदमी है और घर में अकेली उसकी पत्नी रहती है। हम मिलकर बड़ी आसानी से लूटपाट कर सकते हैं। इसी कारण राम निवास ने अपने साथियों के साथ मिलकर उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया।

 
और भी वारदातों का हो सकता है खुलासा :
एसपी सुमेर प्रताप ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों से एक देशी कट्टा, तीन कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है। पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से जहां सूटकेस बरामद किया जाएगा, वहीं और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed