{"_id":"5827649a4f1c1ba16fb3b21b","slug":"illigal-blam-eight-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना खिजराबाद पुलिस ने कोहलीवाला के समीप अवैध खनन करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। माइनिंग अधिकारी राजीव ने थाना खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव कोहलीवाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह विभागीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम का आता देखकर आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी छोड़ मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान गांव कोहलीवाला निवासी रिषीपाल, प्रवीन कुमार, संतकुमार, राजिंद्र, सतीश, राजबीर, संदीप व पालाराम के रूप में हुई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली व जेसीबी को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।