फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   house, stone,hunderd fir,no arrest

घर पर पत्थरबाजी, सौ पर केस, गिरफ्तारी एक भी नहीं

Tue, 08 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Tue, 08 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
house, stone,hunderd fir,no arrest
fir - फोटो : ymunanagar

विज्ञापन
घर पर पत्थरबाजी, सौ पर केस दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी किसी की भी नहीं। वहीं पत्थरबाजी के आरोपी परिवार को जान से मारने का डर दिखाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यही शिकायत लेकर खजूरी निवासी पीड़ित पुलिस कप्तान के पास जान माल की सुरक्षा के लिए पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई केवल केस दर्ज करने तक सिमट गई है।
लघु सचिवालय पहुंचे गांव खजूरी निवासी महेश ने बताया कि कुछ दिन पहले दंबगों ने उनके घर में पत्थराव किया था। जिससे उसके घर के दरवाजे व खिड़कियां टूट गई थी। पत्थरबाज उसे सपरिवार जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर खानापूर्ति की, उसके बाद न तो मामले में जांच की और न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी सरेआम उन्हें धमकाते हैं। उनका परिवार डर के साय में जी रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएं, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला :
पीड़ित महेश ने बताया कि खजूरी गांव के पास बहादुरपुर गांव में दंगल हो रहा था। तो एक पक्ष के लोग दंगल को देख रहे थे, लेकिन जब दंगल का मुकाबला कड़ा हुआ तो इस दंगल देख एक युवक ने पहलवान से खुश होकर विजेता खिलाड़ी को 1100 रुपये उपहार के रूप में दे दिए। गलती से रेफरी ने यह कह दिया कि पहलवान नकद उपहार बिरादरी के कारण दिया गया है। इसी बात को लेकर दंगल में ही बहस शुरू हो गई। इस दौरान कुछ दबंग लोगों ने जमकर हंगामा किया। उस समय तो लोगों ने बात बढ़ने से रोक ली। लेकिन इसी को लेकर उक्त लोग उसे और उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं। कु छ दिन पहले उन्होंने उसके घर पर पत्थराव किया, जिसमें उनके पशु भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्थरबाजी की सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया था। पीड़ितों की शिकायत पर करीब 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
ओमप्रकाश, प्रभारी, थाना जठलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed