{"_id":"56eda7464f1c1b4c5f8b5425","slug":"hindi-story-crime-news-beat-the-man-in-rod-yamunanagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच रास्ते कार अड़ाकर रोका, फिर रॉड से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच रास्ते कार अड़ाकर रोका, फिर रॉड से किया जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर के नजदीक पांच युवकों ने एक युवक की कार के आगे कार अड़ाकर उसे रोक लिया। आरोपियों से बचने के लिए जब युवक खेतों की तरफ भागा तो आरोपियों ने उस पर रॉड से जानलेवा हमला किया। पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। कलानौर पुलिस व आसपास के लोगों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक को गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार उर्फ अरनास्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव सुढै़ल निवासी सचिन पंडित के साथ कई साल से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार शाम को वह किसी काम से अपनी कार में सवार होकर सहारनपुर जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 73 पर कलानौर नाके से कुछ दूर पर स्थित महाराजा होटल के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से एक फॉरविस्टा कार में सवार होकर पांच युवक आए। जिनमें आरोपी सचिव पंडित भी था। आरोपियों के हाथों में रॉड, डंडे, व अन्य हथियार थे। आरोपियों से बचने के लिए वह कार से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगा।
लेकिन आरोपियों ने उसे रोक लिया और उस पर लोहे की रॉड, डंडों, व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसके कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग व कलानौर चौकी से मौके पर पुलिस भी वहां पहुंची गई। तब तक आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया और उसके बयान लिए। ट्रॉमा सेंटर में युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे देर रात पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी सचिन, ससौली माजरी निवासी राकेश कुमार, शिवपुरी बी निवासी मनीश कुमार, गांव टेही निवासी राहुल व रेलवे कॉलोनी निवासी कमल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डेढ़ साल पहले हुई थी फायरिंग :
पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से रंजिश चल रही है। करीब डेढ़ साल पहले दोनों पक्षों में जगाधरी में झगड़ा हुआ था। जिसमें फायरिंग भी हुई थी। एक युवक गोली लगने से घायल भी हुआ था। उसके बाद भी दोनों पक्षों में झगड़े होते रहते है।
पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। हमले में घायल युवक का उपचार पीजीआई में चल रहा है। मामले में पांच लोगों पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- एएसआई रायसिंह, प्रभारी, कलानौर चौकी।