फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: The groom kept waiting, the bride absconded from the beauty parlor

Haryana: दूल्हा करता रह गया इंतजार, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से फरार, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 23 Apr 2024 06:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

काफी देर तक दुल्हन के लौटने का इंतजार किया गया लेकिन वह वापस नहीं लौटी। हताश होकर दूल्हा दुल्हन के बगैर ही लौट गया। पुलिस अब दुल्हन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Haryana: The groom kept waiting, the bride absconded from the beauty parlor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में शादी के लिए दूल्हे के मन में भी लड्डू फूट रहे थे। शादी की खुशी में घर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। रात को घर में डीजे भी देर रात तक बजता रहा जिसमें रिश्तेदारों के साथ दूल्हा भी खूब थिरका।

विज्ञापन


अगले दिन सिर पर सेहरा बांध और शेरवानी पहन कर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए बरात लेकर ससुराल में पहुंचा। घंटों बीत गए लेकिन ससुराल वाले बरात का स्वागत करने ही नहीं आए। बाद में पता चला कि जिस दुल्हन को वह अपने साथ ले जाने के लिए आया था वह ब्यूटी पार्लर से ही फरार हो गई है। 
विज्ञापन


दुल्हन के पिता ने थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी की उम्र 23 साल है। उसकी शादी एक अन्य गांव में युवक के साथ तय हुई थी। दुल्हन अपनी छोटी बहन के साथ रिश्तेदार की कार में सवार होकर ब्यूटी पार्लर पर गई थी। इसके लिए ब्यूटी पार्लर संचालिका से पहले ही बात कर रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन व उसकी बहन को ब्यूटी पार्लर पर छोड़कर रिश्तेदार अपनी कार को ठीक करवाने के लिए मैकेनिक के पास चला गया। इसी दौरान करीब साढ़े 10 बजे दुल्हन बाजार में दुकान से कुछ सामान लाने की बात कह कर निकल गई।

वह कह कर गई थी थोड़ी देर में आ रही है। परंतु दुल्हन वापस नहीं लौटी। दुल्हन का मोबाइल भी बंद हो गया। उधर घर पर दुल्हन के लौटने का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उधर दोपहर को दूल्हा भी बरात लेकर गांव में पहुंच गया था।


रिश्तेदार लौटा तो नहीं मिली दुल्हन
कार ठीक करवा कर रिश्तेदार ब्यूटी पार्लर पर पहुंचा। उसने ब्यूटी पार्लर की संचालिका से पूछा कि दुल्हन को तैयार होने में कितना समय लगेगा। जहां उसे बताया गया कि दुल्हन तो उसी वक्त बाजार चली गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। यह बात उसने दुल्हन के परिजनों को बताई। एक के बाद एक परिवार के सभी लोग ब्यूटी पार्लर पहुंचने लगे। बाजार में उसकी तलाश की गई लेकिन दुल्हन का कुछ पता नहीं चला। यह बात बिचौलिये को बताई गई। बिचौलिये को भी कुछ समझ नहीं आया कि वह दूल्हे को किस मुंह से बताए कि उसकी दुल्हन फरार हो गई है। इस बात का पता जब दूल्हे को चला तो यह सुनते ही हैरान रह गया। रिश्तेदारों ने भी बारात से थोड़ा इंतजार करने को कहा, आखिरकार उसे बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed