{"_id":"66781bc57322284e6000fdc0","slug":"haryana-mother-and-son-murdered-in-azad-nagar-of-yamunanagar-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: यमुनानगर के आजाद नगर में मां बेटे की हत्या, बेटी को घर में पड़े मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: यमुनानगर के आजाद नगर में मां बेटे की हत्या, बेटी को घर में पड़े मिले शव
Sun, 23 Jun 2024 06:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 06:27 PM IST
सार
हरियाणा के यमुनानगर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। लूट के इरादे से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं और आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
यमुनानगर में हत्या के बाद घर के बाहर इकट्ठा लोग व जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर के आजाद नगर की गली नंबर 2 में मां बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। घर में कमरे के अंदर दोनों के शव पड़े मिले। आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय मीना व उसके 23 वर्षीय बेटे राहुल का शव रविवार शाम घर में पड़ा मिला। उनकी बेटी काजल प्यारा चौक पर मोबाइल की दुकान में काम करती है।
वह घर पर आई तो उसने दोनों के शव कमरे के अंदर पड़े देखे। सूचना मिलते ही थाना शहरी यमुनानगर पुलिस, डीएसपी अभिलाष जोशी, थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व सीआईए की टीम में मौके पर पहुंची। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा है जिसे देखकर आशंका जाताई जा रही है कि लूट के इरादे से मां बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
वहीं हैरान कर देने वाली बात यह है कि जिस घर में हत्या हुई है वह गली के बीचों बीच है और आबादी वाला एरिया है। किसी ने भी मां बेटे के चिल्लाने का शोर नहीं सुना। मौके पर गली में रहने वाले लोगों की भीड़ मौजूद है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।