फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Lover turned out to be the murderer of the girl, police revealed

Haryana: प्रेमी निकला युवती का हत्यारा, पुलिस ने किया खुलासा, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी

Wed, 10 Jul 2024 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 02:05 AM IST
सार

आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने खुलासा किया है। शादी का दबाव बनाने के बाद युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पहले से शादीशुदा था। 21 जून को बिलासपुर के भवानीपुर गांव में खेत के बीच शव मिला था। खेत मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
Haryana: Lover turned out to be the murderer of the girl, police revealed
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के बिलासपुर के भवानीपुर गांव में खेत में मृत मिली युवती की हत्या उसके प्रेमी गांव बाना बहादुरपुर निवासी जगमोहन सिंह उर्फ मोनी ने की थी। पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। मृतका की पहचान गोलापुर गांव निवासी सपना के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में खेत मालिक भवानीपुर निवासी रामचंद्र की शिकायत पर केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने मिल्कखास निवासी जलाल मसीह से साढ़े चार किल्ले जमीन गांव भवानीपुर में ठेके पर ली हुई है। 21 जून की दोपहर को वह खेतों की ओर गए थे, जहां पर खेत में युवती का शव मिला। उसके गले में चुन्नी का फंदा बना हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन


उस समय युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, क्योंकि मृतका के पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी, जिसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जबकि युवक की वर्ष 2016 में शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में युवती उस पर पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी, जिससे वह परेशान हो गया था। इसलिए ही उसने युवती को मिलने के बहाने नारायणगढ़ बुलाया। यहां पर दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया। इस पर आरोपी जगमोहन ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को भवानीपुर के खेत में फेंक दिया।

उसका पर्स भी जला दिया, जिससे उसकी शिनाख्त न हो सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी जगमोहन और युवती दोनों साथ पढ़े थे। इसके बाद आरोपी विदेश चला गया था, जबकि युवती मोहाली के अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी कर रही थी। इस दौरान जगमोहन विदेश से वापस आया तो उसकी मुलाकात युवती से हुई।


दोनों के बीच फिर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था, लेकिन जब युवती उसके साथ शादी की जिद पर अड़ गई तो आरोपी जगमोहन ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसकी हत्या कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी राय सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed