{"_id":"669d30fc1e4b65c15b0f489f","slug":"haryana-husband-arrested-after-youtuber-for-raping-girl-and-forcing-her-into-prostitution-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: युवती से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में यू-ट्यूबर के बाद पति भी गिरफ्तार, मजबूर करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: युवती से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में यू-ट्यूबर के बाद पति भी गिरफ्तार, मजबूर करने का आरोप
Sun, 21 Jul 2024 09:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:32 PM IST
सार
युवती से दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति में यू-ट्यूबर के बाद पति भी गिरफ्तार हो गया है। पत्नी संग मिलकर पीड़िता को मजबूर करने का आरोप है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सहारनपुर निवासी युवती की ओर से 27 जून को मामले में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से 20 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, बेचने व वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने महिला यू-ट्यूबर के बाद उसके पति पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी पप्पू को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पप्पू ही अपनी पत्नी सबा खान के साथ पीड़िता को वेश्यावृत्ति कराने के लिए लेकर जाता था। इतना ही नहीं पप्पू ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
सहारनपुर निवासी युवती ने शिकायत में कहा था कि पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। तभी उसके पास भाभी के भाई आमिर और आसिफ आए थे। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद वह बेहोश हो गई थी। जब उसकी आंख खुली तो कमरे में थी, जहां पर भाभी व उसकी 23 वर्षीय भतीजी आफरीन थी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद आरोपी आमिर, आसिफ कमरे में आए। दोनों ने उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
पांच दिन तक उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। फिर यमुनानगर के पुराना हमीदा में आफरीन की बहन सबा खान के घर पर लेकर आए। यहां पर सबा खान से डेढ़ लाख रुपये में पीड़िता का सौदा कर दिया। इसके बाद सबा खान ने उसे कमरे में बंद रखा। साथ ही नशे की गोलियां देकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद 27 जून को पुलिस ने केस दर्ज किया था।