{"_id":"6ab438d202535881530ddd09","slug":"controversy-over-consumption-of-alcohol-and-meat-within-temple-premises-complaint-lodged-at-arnia-police-station-poonch-news-c-427-1-ja21010-256-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: मंदिर परिसर में शराब-मीट सेवन का विवाद, अरनिया थाने में शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: मंदिर परिसर में शराब-मीट सेवन का विवाद, अरनिया थाने में शिकायत दर्ज
Thu, 24 Sep 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव रठाना कैंप में स्थित मंदिर परिसर के भीतर शराब और मांस के सेवन को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। स्थानीय युवाओं ने इस मामले की शिकायत अरनिया थाने में दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले चार-पांच दिनों से कुछ शरारती तत्व मंदिर परिसर के अंदर शराब पीने और मांस खाने की हरकत कर रहे थे। बुधवार देर रात जब क्षेत्र के कुछ युवाओं ने मंदिर पहुंचकर इसका विरोध किया, तो शरारती तत्वों के साथ उनकी बहसबाजी हो गई। विरोध के बाद स्थानीय युवा एकत्रित हुए और अरनिया थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। युवाओं ने सबूत के तौर पर मंदिर परिसर के अंदर शराब और मांस के सेवन का वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसे उन्होंने पुलिस के समक्ष पेश किया।
पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी दर्शन सिंह की तरफ से फोन नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है।