{"_id":"6ab4384180454c7dd700a98c","slug":"the-team-halted-the-construction-taking-place-on-gram-samaj-landthe-team-halted-the-construction-taking-place-on-gram-samaj-land-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140917-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर हो रहा निर्माण रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर हो रहा निर्माण रुकवाया
विज्ञापन
सौंधन। गांव सौंधन मोहम्मदपुर में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसडीएम को पत्र भेजकर भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। आरोप है कि प्रधान के पति और उसके भाई ने रातों-रात दुकान का निर्माण कर लिया। शिकायत पर एसडीएम ने टीम भेजकर निर्माण रुकवा दिया।
शिकायतकर्ता नेपाल सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार और रामलीला मैदान के पास की यह भूमि अब आबादी क्षेत्र में आ चुकी है। इस पर गांव के कई वर्षों से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि प्रशासन को गुमराह कर एक दुकान बना ली गई। दूसरी दुकान के लिए निर्माण सामग्री भी जमा कर ली गई थी। पूर्व में भी इसी भूमि पर निर्माण का प्रयास हुआ था। नेपाल सिंह की शिकायत पर एसडीएम ने टीम गठित कर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा और निर्माण रुकवा दिया।