फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Haryana: Ambala STF arrested 2 accused in the case of demanding ransom from gold trader of Yamunanagar

हरियाणा: यमुनानगर के सोना कारोबारी से फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियों को अंबाला एसटीएफ ने दबोचा

Fri, 15 Sep 2023 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 06:00 PM IST
सार

नाबालिग ने पूछताछ में कबूला कि फ्रांस में बैठे गुरलीन व करण के कहने पर रैकी की थी। अंबाला एसटीएफ की टीम ने नाबालिग व यमुनानगर के कोतरखाना निवासी सुखविंद्र को काबू किया है।

विज्ञापन
Haryana: Ambala STF arrested 2 accused in the case of demanding ransom from gold trader of Yamunanagar
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

यमुनानगर के सोना कारोबारी अमित से 30 लाख फिरौती मांगने के मामले में अंबाला एसटीएफ ने दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान यमुनानगर के कोतरखाना निवासी सुखविंद्र व एक नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ में नाबालिग ने बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने फ्रांस में बैठे आरोपी सुखविंद्र के बेटे गुरलीन व डुलयाली निवासी करण के कहने पर सोना कारोबारी की रैकी की थी और मोबाइल नंबर भी विदेश में उपलब्ध करवाया था।

विज्ञापन


वहीं से दोनों ने कारोबारी से 30 लाख रुपये की फिरौती व न देने पर गोलियां मरवाने की धमकी दी थी। एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया था कि आरोपियों को पकड़ने वाली उनकी टीम में एसआई पुरुषोत्तम, एएसआई कुलदीप, एएसआई सुभाष चंदव ईएचसी रोहित शामिल थे। एसटीएफ ने आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को सीआईए-1 यमुनानगर के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस विदेश में बैठे दोनों मुख्य आरोपियों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू करेगी। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
बता दें कि यमुनानगर के सरस्वती नगर निवासी अमित वर्मा ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कस्बे में सुनार की दुकान है। 11 सितंबर 2023 को शाम साढ़े पांच बजे वह दुकान पर बैठा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले आरोपी ने किसी गैंग या बदमाश का नाम लिए बिना उससे 30 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर उसे गोलियां मार जान से मारने की धमकी दी। पैसे कब और कहां देने है इस बारे में आरोपी ने दोबारा फोन करने के लिए कहा था। साथ ही किसी को शिकायत न करने के बारे में भी चेताया। यह धमकी मिलने के बाद से ही सुनार व उसका परिवार दहशत में था। पुलिस ने हरकत में आकर सुरक्षा प्रदान की थी। तभी से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था। 


सोना कारोबारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। इसमें एक नाबालिग है और 12वीं कक्षा का छात्र है। आरोपियों को यमुनानगर सीआईए-1 के हवाले कर दिया है और वहीं आगामी कार्रवाई करेंगे। -अमन, डीएसपी, एसटीएफ अंबाला 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed