फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   gm,rodways, journalist,beat

जीएम से हाथापाई का आरोप

Wed, 02 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 02 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 बस स्टैंड पर मंगलवार को रोडवेज डिपो जीएम और पत्रकार में विवाद के बाद डिपो में हंगामा हो गया। रोडवेज कर्मचारियों के रास्ते में ही बस रोकने के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जीएम ने पत्रकार पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। वहीं पत्रकार ने उससे और बेटे से गाली गलौज व मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे दैनिक समाचार पत्र की महिला पत्रकार अपनी गाड़ी से बेटे के साथ बस स्टैंड आई थी। यहां पर डिपो जीएम दिल्ली काउंटर के पास बसों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने महिला को गाड़ी न लाने की हिदायत दी। आरोप है कि पत्रकार अपनी गाड़ी को लेकर बाहर खड़ी करके लौटी और जीएम से बात करने लगी। इसी दौरान आपस में विवाद हो गया और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज कर्मियों ने रास्ते में ही बसों को रोक दिया। इससे जाम लग गया। उधर, मौके पर पहुंचे यूनियन नेताओं ने बताया कि हाईवे पर जाम नहीं लगाया। उनके आलाधिकारी के साथ मारपीट हुई थी। जैसे से ही मीडिया कर्मियों को पता चला, चालक और परिचालक तुरंत थाने में पहुंच गए। इस वजह से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ। शाम को जीएम रोडवेज ने मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला और उसके बेटे न आकर उन पर हाथ उठाया। आरोप है कि महिला ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।
विज्ञापन

उधर, महिला पत्रकार ने भी लिखित शिकायत सिटी पुलिस को दी है। उसने शिकायत में लिखा है कि वह बेटे को छोड़ने के लिए बस स्टैंड आई थी। यहां जीएम और कुछ कर्मियों ने उसके और उसके बेटे के साथ मारपीट की है और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वह उन्हें एक कमरे में ले गया, जहां उन्हें बंधक बना कर रखा गया। पत्रकार ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में पक्षपात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी एसएचओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जीएम की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed