फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fifteen hours,five accident,four dad

15 घंटे, पांच हादसे, लील गए कई जिंदगियां

Sun, 09 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Sun, 09 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Fifteen hours,five accident,four dad
accident - फोटो : अमर उजाला
 गए। शनिवार सुबह से दोपहर 12 बजे के बीच तीन स्थानों पर हुई नहर में डूबने की घटनाओं में बुजुर्ग और बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवती को गोताखोरों ने समय रहते बचा लिया। इससे पूर्व शनिवार सुबह गांव गोलनी में करंट लगने से किसान की मौत हो गई वहीं, शुक्रवार देर रात बीकेडी रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक ने पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं, जबकि उसका गंभीर रूप से घायल चचेरा भाई निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन


जागरण जा रहे थे चचेरे भाई, कार से हुई टक्कर

जगाधरी। शुक्रवार रात करीब दस बजे बीकेडी रोड पर गांव मुकारमपुर के समीप हुआ, जहां यमुनानगर में अपनी रिश्तेदारी में माता के जागरण में शामिल होने जा रहे मेहरमाजरा के प्रवीन (34) की कार की टक्कर से मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जो शहर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



करंट लगने से किसान की मौत, पड़ोसियों पर शव को खुर्दबुर्द करने का केस

यमुनानगर। शनिवार सुबह गांव गोलनी में किसान सुलेखचंद (62) की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में किसान के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसियों पर शव को खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गोलनी निवासी सुलेखचंद जैसे ही अपने खेत की ओर जा रहा था, उसी दौरान वह पड़ोसी किसान द्वारा पशुओं से फसल बचाव के लिए खेत में छोड़े करंट से तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पड़ोसी किसानों द्वारा शव को छुपाने के लिए जब उसे गन्ने के खेतों में ले जाया जा रहा था, तभी सुलेखचंद का बेटा अपने चचेरे भाई विजय के साथ वहां आ पहुंचा। यह देख पड़ोसी किसान शव छोड़ मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं आरोपी किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के बेटे का आरोप है कि पड़ोसी किसान उसके पिता की मौत के बाद शव को गन्ने के खेत में छुपाने जा रहे थे।  केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एएसआई राजकुमार, जांच अधिकारी।


दोपहर तक एक के बाद एक हुई डूबने की तीन घटनाएं:

यमुनानगर। शनिवार सुबह से दोपहर 12 बजे तक एक के बाद एक नहर में डूबने की तीन घटनाएं हुईं। इनमें एक बुजुर्ग और बच्चे की मौत हो गई, जबकि युवती को गोताखोरों की मदद से समय रहते बचा लिया गया।
शुक्रवार सुबह बाडी माजरा पुल पर रामचंद्र (65) संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रामचंद्र के शव को नहर बाहर निकाल लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ने बीमारी से परेशान होकर नहर में छलांग लगाई। जानकारी अनुसार मॉडल कॉलोनी निवासी रामचंद्र बीमारी से ग्रस्त था

मामले की जांच कर रहे हैं। पता लगाया जा रहा है कि बीमारी के कारण बुजुर्ग ने आत्महत्या की या इसके पीछे अन्य कारण हैं।
दवेंद्र सिंह, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।


नहर में डूबने से 14 वर्षीय इरफान की मौत
यमुनानगर। हमीदा हेड पर अपने दो दोस्तों के साथ नहाने गए पुराना हमीदा के गढ़ी रोड निवासी 14 वर्षीय इरफान की मौत हो गई। इरफान पश्चिमी यमुना नहर में नहाते वक्त अचानक पानी में बह गया और रेत में जा धंसा। उसके दोनों दोस्त इरफान के पिता इनाम के पास गए और इरफान के डूबने बारे बताया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और नहर में इरफान की तलाश की। इस दौरान इरफान नहर में रेत में धंसा मिला। उसे उसे शहर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


संदिग्ध परिस्थतियों में युवती ने लगाई नहर में छलांग:
यमुनानगर। पेपर मिल निवासी एक युवती ने शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बाडीमाजरा पुल से पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इसी दौरान वहां पूजा कर रहे दो लोगों ने उसे देख लिया। दोनों नहर में कूद गए और केनाल रेस्ट हाउस के पास युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। युवती को तुरंत शहर के ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी दवेंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed