फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer receives threat letter in Yamunanagar in name of Lawrence Bishnoi, demands extortion of 10 lakh

Yamunanagar: लॉरेंस बिश्नोई के नाम से किसान को मिला धमकी भरा पत्र, मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी

Wed, 16 Aug 2023 03:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 03:26 PM IST
सार

त्रिलोचन सिंह निवासी बलाचौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसान है। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसके पास एक लड़का है उसकी भी शादी हो चुकी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनको चिट्ठी भेजी है। जिसमें लिखा है यह चिट्ठी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से है।

विज्ञापन
Farmer receives threat letter in Yamunanagar in name of Lawrence Bishnoi, demands extortion of 10 lakh
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर थाना छछरौली के गांव बलाचौर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान से चिट्ठी भेज दस लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान को मिली चिट्ठी लारेंस बिश्नोई की तरफ से आई हुई बताई जा रही है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किसान को सुरक्षा मुहैया करा जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


त्रिलोचन सिंह निवासी बलाचौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसान है। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। उसके पास एक लड़का है उसकी भी शादी हो चुकी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनको चिट्ठी भेजी है। जिसमें लिखा है यह चिट्ठी लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से है। चिट्ठी में धमकी भरे शब्दों में लिखा है कि 10 लाख रुपये का इंतजाम कर लें नहीं तो उसको जान से हाथ धोना पड़ जाएगा। इसके साथ चिट्ठी में यह भी जिक्र किया है तुमने आनलाइन शेयर भी खरीदे हैं। जिसकी हमें जानकारी है। चिट्ठी में दस लाख रुपये देने की बात लिखी है। अगर दस लाख नहीं दिये तो लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बंदे काम तमाम कर देंगे।
विज्ञापन


किसान परेशान बोला-आज तक किसी के साथ नहीं कोई झगड़ा 
किसान त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी किसी के साथ झगड़ा भी नहीं किया है फिर भी पता नहीं कौन इस तरह उसको परेशान कर रहा है। उसने बताया कि वह तो गांव का गरीब किसान है जो खेती बाडी के सहारे जीवन यापन कर रहा है। उसने इतनी रकम कभी देखी भी नहीं है। किसान ने बताया कि इस चिट्ठी की वजह से वह और उसका परिवार दहशत में हैं। पुलिस ने सुरक्षा दे रखी है। पुलिस के जवान उनके पास ही बैठे हैं ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मामले की तफ्तीश की जा रही है। किसान को सुरक्षा दी जा चुकी है। उनके घर पर पुलिस भी तैनात की गई। इसके अलावा पुलिस की तमाम टीमें मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है। जल्द इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। -प्रमोद कुमार, डीएसपी छछरौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed