फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly woman died in a fight in Yamunanagar

कुत्तों की लड़ाई बनी वृद्धा की मौत का कारण: मालिकों में भी हुआ झगड़ा, युवक ने बुजुर्ग को दिया धक्का, जमीन पर लगा सिर

Wed, 15 Dec 2021 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 09:56 PM IST
सार

यमुनानगर में दो कुत्तों में झगड़ा हो गया, इसके कारण कुत्तों के मालिक भी आपस में झगड़ने लगे। इसी झगड़े में युवक ने बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर जा गिरी और सिर लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Elderly woman died in a fight in Yamunanagar
पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन, मृतका सीता का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर के फर्कपुर थाना क्षेत्र की जवाहर नगर कॉलोनी में कुत्तों की लड़ाई का विरोध करने पर एक युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी युवक ने महिला को धक्का मार दिया। धक्का लगने से महिला पक्की गली में गिर गई। जमीन से सिर लगने से महिला की मौत हो गई। थाना फर्कपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


जवाहर नगर कॉलोनी निवासी संयोगिता ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सतीश कुमार अंबाला में काम करता है। घर पर वह अपनी चार बेटियों, पति व 70 वर्षीय सीता देवी के साथ रहती है। उन्होंने घर पर कुत्ता पाल रखा है। घर के पास कॉलोनी के ही मोनू का खाली प्लाट है।
विज्ञापन


वहां मोनू अपने कुत्ते को घुमाने के लिए अक्सर आता है। घर पर उसकी बहन पिंकी भी आई हुई थी। दोपहर के समय वह अपनी बेटियों व बहन के साथ घर के अंदर थी। बाहर उसकी सास कपड़े धो रही थी। इस दौरान मोनू अपने कुत्ते को घुमाने के लिए उनकी गली में ले आया। वहां पर उनके कुत्ते व मोनू के कुत्ते में लड़ाई हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसकी सास सीता ने मोनू को वहां से अपना कुत्ता ले जाने को कहा तो आरोपी मोनू उसकी सास के साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपी मोनू ने उसकी सास सीता देवी पर डंडे से हमला कर दिया। आवाज सुनकर वह घर से बाहर आई तो उसने देखा कि आरोपी मोनू उसकी सास के साथ मारपीट कर रहा था। आरोप है कि इस दौरान मोनू ने उसकी सास को जोर से धक्का मारा।

धक्का लगने से उसकी सास गली में पीठ के बल गिर गई, जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और वह बेहोश हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर गली के अन्य लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी मोनू भाग गया। उन्होंने कॉलोनी के निजी डॉक्टर को बुलाया।

डॉक्टर ने सास को बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मामले में आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

‘आरोपी मोनू ने जानबूझकर छोड़ा अपना कुत्ता’ 

मृतका के बेटे सतीश कुमार ने बताया कि हमारा कुत्ता घर के बाहर बंधा था। आरोपी मोनू ने जानबूझकर अपना कुत्ता छोड़ा। इस पर आरोपी मोनू का कुत्ता हमारे कुत्ते से लड़ाई करने लगा। आरोप है कि आरोपी उनके बंधे हुए कुत्ते को लाते मारने लगा। जब उसकी मां सीता देवी ने उसे रोका तो आरोपी ने कहा कि तू साइड में हो जा, नहीं तो आज मेरे हाथ से मर जाएगी। कुछ लोगों ने उसे समझाया। इस पर आरोपी अपने प्लॉट  डंडा लेकर आया और उसकी मां से मारपीट करने लगा। गाली गलौच करते हुए उसकी मां को धक्का दिया। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौत हो गई। 

जवाहर नगर में हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी मोनू के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गुरु नानक खालसा कॉलेज में पढ़ता है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।   - सतपाल,  प्रभारी, थाना फर्कपुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed