फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   doctor,cut,finger, twenty thousand

डाक्टर की लापरवाही से काटनी पड़ी अंगुली, मिलेगा 20 हजार रुपये का मुआवजा

Fri, 20 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 20 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
इलाज में लापरवाही की वजह से मरीज की अंगुली काटनी पड़ी। जिस पर मरीज को राहत का हकदार मानते हुए  जिला उपभोक्ता फोरम ने 20 हजार रुपये मुआवजा व पांच हजार रुपये कानूनी खर्च के देने के आदेश दिए है। डाक्टर की ओर से यह मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी 30 दिन में देगी। देरी होने पर मुआवजा छह प्रतिशत ब्याज के साथ दिया जाएगा।  
विज्ञापन

बिलासपुर की हरिजन बस्ती निवासी सचिन कुमार ने उपभोक्ता फोरम में याचिका दायर की। जिसमें उसने बताया कि 20 दिसंबर 2010 को उसके हाथ की अंगुली में चोट लग गई। वह तुरंत कस्बा स्थित गुप्ता अस्पताल में गया और जहां डा. कुलभूषण गुप्ता ने इलाज शुरू कर दिया। डाक्टर ने अंगुली में तीन टांके लगाए और कुछ दवाइयां लिख कर दी। कुछ दिन डाक्टर से दुबारा मिला और बताया कि उसे कोई राहत नहीं है। इसके बाद वह कई बार डाक्टर के पास गया और बताया कि उसकी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लेकिन डाक्टर ने जल्द ही जख्म ठीक होने का आश्वासन दिया। छह फरवरी 2011 को डाक्टर ने अंगुली का इलाज करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अगले दिन उन्होंने अंबाला रोड स्थित विघ्नेश अस्पताल में डाक्टर से संपर्क किया। जहां डाक्टर ने चैक करके बताया कि अंगुली में टांके ठीक नहीं लगाए और कम से कम छह टांके लगाए जाने चाहिए थे। अब अंगुली में गैंगरिन हो गया और इसका इलाज संभव नहीं है। उनके पास अंगुली को काटने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। इसलिए उसने अपनी अंगुली को कटवना पड़ा। मरीज ने बताया कि डाक्टर की लापरवाही व सही इलाज न होने की वजह से उसकी एक अंगुली काटनी पड़ी। इससे उसे मानसिक परेशानी उठानी पड़ी और उसके काम का भी नुकसान हो रहा है। उपभोक्ता ने फोरम में डाक्टर से 80 हजार रुपये का मुआवजा व कानूनी खर्च देने की मांग की।
विज्ञापन

इसके जवाब में डाक्टर ने फोरम में अपना लिखित पक्ष रखा। जिसमें बताया कि इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की गई। मरीज को बेस्ट इलाज दिया गया था। मरीज की ओर से ही लापरवाही की गई है। डाक्टर ने बताया कि डिस्चार्ज होने के बाद मरीज करीब डेढ़ महीने बाद अस्पताल में आया। इस दौरान उसे लोकल बंगाली डाक्टर से इलाज करवाया, जिसकी वजह से अंगुली में गैंगरिन हो गया। ऐसे में उनकी ओर से कोई लापरवाही नहीं, बल्कि मरीज के स्तर पर लापरवाही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद फोरम के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग व सदस्य एससी शर्मा ने माना कि डाक्टर के गलत इलाज की वजह से मरीज को अपनी अंगुली खोनी पड़ी। इसलिए मरीज राहत का हकदार है।  जिस पर उन्होंने उपरोक्त निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed