फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death, attacked, Killed, Crime, Yamunanagar, haryana

मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Sat, 21 May 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी के भारत सेवक नगर में 13 मई को मारपीट में घायल हुए बुजुर्ग ने वीरवार देर शाम दम तोड़ दिया। बुजुर्ग का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगाधरी की भारत सेवक नगर निवासी अमरजीत सिंह (70) का पोता दस वर्षीय अनमोल 13 मई की रात को घर के बाहर टॉर्च से खेल रहा था। इस दौरान अनमोल टॉर्च से पड़ोसी के घर पर लाइट की रोशनी डाल रहा था और टॉर्च को कभी ऑन तो कभी ऑफ कर रहा था। जिस पर गुस्साए पड़ोसी गौरव घर से बाहर आया और अमरजीत के पोते अनमोल का डांटने लगा।
विज्ञापन


यह देख अमरजीत सिंह भी अपने घर से बाहर आया और उसने गौरव का विरोध किया। इस बात पर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान गौरव ने हाकी से अमरजीत के सिर में वार कर दिया। इससे अमरजीत सिंह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल अमरजीत को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वीरवार शाम को पीजीआई के चिकित्सकों ने भी उसके बचने की कोई उम्मीद न होता देख उसे परिजनों को सौंप दिया। देर शाम जब परिजन पीजीआई से उसे घर लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामले में जगाधरी पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

वर्जन
बुडिय़ा चौकी इंचार्ज एएसआई जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्जकर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed