फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dead body of Retired Honorary Captain found from home in Yamunanagar of Haryana

घर में मिला रिटायर्ड कैप्टन का गला-सड़ा शव, बेटा बोला- पिताजी अभी सो रहे, उठकर खाना खाएंगे

Fri, 15 Jan 2021 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Retired Honorary Captain found from home in Yamunanagar of Haryana
रिटायर्ड कैप्टन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी के हुडा सेक्टर 17 में भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन रैंक से रिटायर्ड 80 वर्षीय राम सिंह का गला-सड़ा शव घर से बरामद हुआ है। रिटायर्ड कैप्टन यहां अपने मानसिक रूप से परेशान बेटे प्रवीण कुमार के साथ रहते थे। बेटे को यह भी पता नहीं था कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह छत पर कपड़े एकत्रित कर उनमें आग लगा रहा था। 

विज्ञापन


उसे देख जब आसपास के लोग घर पहुंचे तो उन्हें रिटायर्ड कैप्टन का गला-सड़ा शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में बुजुर्ग की मौत पांच दिन पहले ठंड लगने की वजह से हुई लग रही है। पांच दिन से उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा उसी के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार प्रवीण मानसिक रूप से परेशान हैं। रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी की कुछ साल ही पहले मौत हो चुकी है, वहीं एक बेटी थी, वह भी मर चुकी है। गुरुवार सुबह कैप्टन के बेटे प्रवीण ने छत पर कुछ कपड़े इकट्ठे किए और उनमें आग लगा दी। पड़ोस में ही छत से किसी महिला ने उसे आग लगाते देखा। तब पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रवीण को रोका और उससे कपड़े लिए। इसी दौरान पुलिस ने देखा तो एक कमरे में रजाई के नीचे वृद्ध का शव पड़ा था। पुलिस ने उसके बेटे से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि पिताजी अभी सो रहे हैं, उठकर खाना खाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसियों का कहना है कि कैप्टन के परिवार का किसी के साथ बोलचाल नहीं थी, जिसके चलते उसके बारे में कोई कुछ नहीं जानता। न ही उनके घर कोई आता जाता था।


हुडा सेक्टर 17 थाना प्रभारी अजीत कुमार का कहना है कि मृतक के बेटे को अपने पिता के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। वह केवल यहीं कह रहा है कि उसके पिता सो रहे है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में वृद्ध की मौत ठंड की वजह से हुई है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed