फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   day, lock,theft,jvelry

दिनदहाड़े घर के ताले चटका उड़ाए 35 हजार सहित डेढ़ लाख के गहने

Thu, 06 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Thu, 06 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
day, lock,theft,jvelry
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : AmarUjala
जम्मू कॉलोनी में चोर दिनदहाड़े ऑटो चालक के सूने पड़े घर के दो दरवाजों के ताले तोड़ 35 हजार रुपये की नकदी सहित करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। 35 हजार रुपये की नकदी ऑटो चालक ने अपने बेटे की आर्मी की कोचिंग के लिए संभाल कर रखे हुए थे। चोरों ने मात्र आधा घंटे में वारदात को अंजाम दिया। वारदात के समय ऑटो चालक जहां अपने काम पर गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी खेत में चारा लेने गई थी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर चोरी करने का केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू कालोनी-बी निवासी गुरमेज सिंह ने बताया कि वह ऑटो चालक है। रोजाना की तरह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह ऑटो लेकर काम पर चला गया। इस दौरान बच्चे भी अपने स्कूल व कॉलेज में पढ़ने के लिए चले गए। घर पर उसकी पत्नी सिंदर कौर थी। सुबह करीब नौ बजे उसकी पत्नी सिंदर कौर भी खेतों से चारा लेने के लिए चली गई। करीब दो घंटे बाद 11 बजे वह घर पहुंची। उस समय घर पर सब सुरक्षित था। घर से पानी पीकर वह दोबारा फिर खेत में कटा हुआ चारा उठाने के लिए चली गई।  करीब आधे घंटे के बाद जब वह वापस घर पहुंची तो उसने देखा कि गेट की कुंडी खुली पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


जब वह घर के अंदर गई तो उसने देखा कि बरामदे के दरवाजे और अंदर कमरे के दरवाजे पर लगे ताले टूटे पड़े हुए थे। जब उसने सामान की जांच की तो पेटी में रखी 35 हजार रुपये की नकदी, एक सोने का सेट (गले का हार), एक सोने की अंगूठी, आधा किलो की चांदी की पाजेब, दो जोड़ी चांदी की चुकटियां व सहित आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत करीब सवा लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की कोचिंग के लिए संभाल कर रखी थी नकदी :
ऑटो चालक गुरमेज सिंह ने बताया कि उसका बेटा रिलाफ रोहतक में आर्मी की कोचिंग ले रहा है। जिसके लिए उन्होंने एक एक पैसा कर 35 हजार रुपये की नकदी जोड़ी थी। लेकिन चोरों ने उसे भी चोरी कर लिया। अब उनके सामने बेटे की कोचिंग की समस्या आ खड़ी है।

फैक्ट्री की दीवार फांद 50 हजार रुपये का सामान चुराया
जगाधरी वर्कशॉप। क्षेत्र में ससौली रोड स्थित जमुना इंजीनियरिंग कंपनी की दीवार फांद चोर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है। कंपनी के संचालक गुरदीप सिंह ने बताया कि ससौली रोड पर उनकी प्लाइवुड मशीनरी बनाने की फैक्ट्री है। मंगलवार रात लेबर फैक्ट्री में ही मौजूद थी। इसी दौरान फैक्ट्री के पीछे से चोर दीवार फांद कर फैक्ट्री में आ गए और वहां से करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा कर ले गए। सुबह सामान कम होने पर जब जांच की गई तो फैक्ट्री से सामान गायब मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद अज्ञात पर केस दर्जकर लिया है।

वर्जन
दोनों मामलों में केस दर्ज : एसएचओ
थाना फर्कपुर एसएचओ राजीव मिगलानी का कहना है कि दोनों मामलों में अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed