फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

मकान अपने नाम करवाने के लिए पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी सीमा

Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
उसकी पत्नी सीमा उससे रोज झगड़ती थी। वह हर रोज नई मौत मरता था। उसके विरोध करने पर वह बच्चों को पीटती थी। नशे की आदी हो चुकी सीमा एशो आराम की जिंदगी जीना चाहती थी और पूरे परिवार को खत्म कर उसका मकान अपने नाम करना चाहती थी।
विज्ञापन


यह आरोप अपने बच्चों को जहरीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाने वाली हत्यारोपी सीमा के पति राजेश ने अपने पति पर लगाए। राजेश मंगलवार को जहर पीने से हुई पांच वर्षीय बेटे वंश के पोस्टमार्टम के दौरान पुलिस को बयान दे रहे थे। रोते हुए राजेश आरोपी पत्नी के लिए पुलिस से फांसी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


दुर्गा गार्डन में क लयुगी मां द्वारा जहरीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाने से पीजीआई में उपचाराधीन कंचन, चाहत व आरोपी महिला को सोमवार देर रात छुट्टी दे दी गई। वहीं वंश के शव को यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया था। मंगलवार सुबह बच्चें का पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। राजेश ने बताया कि पहली पत्नी से मनमुटाव होने पर उसने 12 साल पहले सीमा से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि उसकी पत्नी नशा करती थी और उसका चालचलन ठीक नहीं था। जब वह इसका विरोध करता था उसके साथ मारपीट भी करती थी। इससे परेशान होकर उसने एक साल पहले सीमा से तलाक ले लिया था। लेकिन उसने तलाक के कागज फाड़ दिये थे और तलाक के बाद भी वह घर से जाने के लिए तैयार नहीं थी। क्योंकि वह उन्हें मारने की प्लानिंग बना रही थी और उन्हें मारकर पूरे मकान पर कब्जा जमाना चाहती थी। जब भी वह उसके  खिलाफ पुलिस को शिकायत करने जाता था तो वह अपने आत्महत्या कर उसे फसाने और उसपर झूठे आरोप लगाने लगती थी।

हर मांग करता था पूरी :
राजेश ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हर मांग पूरी की। अपनी पत्नी की मांग पूरी करने और बच्चों को अच्छा शिक्षा दिलाने के लिए वह दिन रात मेहनत करता था। उन्हें पालने में उसने अपना खून-पसीना बहाया। वह रात को शादियों में वेटर का काम करता था और दिन में भी काम करता था। ताकि अपने परिवार को हर सुख दे सकूं। लेकिन उसकी पत्नी ने उसके घर की सारी खुशियां छीन ली।

मां ने नहीं पी थी कोल्ड ड्रिंक :
जिंदगी की जंग जीत कर पीजीआई से घर लौटी दस वर्षीय कंचन व चाहत ने बताया कि उसकी मां नशा करती थी। रविवार शाम को भी उसने नशा किया हुआ था। शाम के समय वह दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेकर आई और हम सभी भाई बहनों को छत पर ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जब उन्होंने मना किया तो मां ने उन्हें तपड़ मारे और खुद कोल्ड ड्ऱिक नहीं पी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उन्हें उल्टियां लगने लगी। इसके बाद उन्हें नहीं पता क्या हुआ।

नहीं पिलाया अपना दूध
राजेश रोते हुए बताया कि उसकी पत्नी सीमा ने बच्चों को पैदा जरूर किया है, लेकिन दूसरी माओं की तरह उसने एक दिन भी अपने किसी बच्चे को अपना दूध तक नहीं पिलाया। उसने कभी भी अपने बच्चों से प्यार नहीं किया। उसकी पत्नी को केवल पैसे से मतलब था। वह हमेशा शराब के अलावा नशीली दवाएं भी खाती थी। उसकी पत्नी ने खुद जहर नहीं खाया था, बल्कि वह जहर खाने का ड्रामा कर रही थी।

ये है मामला :
जगाधरी की दुर्गा गार्डन कालोनी में रविवार गृह कलेश के महिला ने अपने तीन बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में सल्फ ास दे दिया था। गंभीर हालत में तीनों बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई जाते हुए पांच वर्षीय वंश की मौत हो गई थी। जबकि दस वर्षीय कंचन व आठ वर्षीय चाहत का उपचार पीजीआई में दिया गया। आरोपी महिला की हालत भी गंभीर बताई जा रही थी। जिसके चलते उसका उपचार थी पीजीआई में चल रहा था। राजेश की माने तो उसकी पत्नी ड्रामा कर रही थी। जबकि तीन वर्षीय अंशुल भी अपने पिता के साथ पीजीआई में था। सोमवार देर रात दोनों बच्चों व महिला को छुट्टी दे दी गई।


वर्जन

कोल्डड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने बच्चों को पिलाने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं मृत बच्चे वंश का पैनल से पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
-राकेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed