फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

पेट्रोल पंप के मैनेजर से ग्यारह लाख लूटने की कोशिश

Sun, 04 Oct 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sun, 04 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी की सीमा से लगते कलानौर स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से बाइक सवार चार लोगों ने ग्यारह लाख रुपये लूटने की कोशिश की। आरोपियों ने मैनेजर के सिर पर देसी कट्टों से कई बार वार किए, लेकिन वे नकदी से भरा बैग ले जाने में कामयाब न हो पाए।
विज्ञापन


लोगों को आता देख आरोपी बाइक समेत मौके से भाग गए। राहगीरों ने मैनेजर को ट्रामा सेंटर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। कनानौर चौकी पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात बाइक सवारों पर लूट के प्रयास में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपी के डमनौली निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह कई कलानौर स्थित यमनौत्री फिलिंग स्टेशन पंप पर मैनेजर है। वह कनानौर में ही स्थित पेट्रोल पंप संचालक कुलदीप के घर से करीब ग्यारह लाख की नकदी से भरा बैग लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वह घर से बाहर थोड़ी दूरी पर स्थित एचडीएफसी बैंक की तरफ जाने लगा, तभी सफेद रंग की बाइक पर आए चार युवकों ने उसे रोक लिया। चारों ने उससे नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। आरोपियों ने देसी कट्टों से उसके सिर पर कई वार किए। इसी दौरान आसपास लोगों को आता देख चारों आरोपी बाइक समेत मौके से भाग गए।


तीन दिन की सेल, बैंक में करानी थी जमा
पेट्रोल पंप के संचालक कुलदीप के मुताबिक दो अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के चलते बैंक बंद थे। इस कारण एक से तीन अक्तूबर के दिन तक की सेल करीब ग्यारह लाख रुपये की राशि वह घर पर ले आए थे जिसे शनिवार सुबह उन्होंने मैनेजर वीरेंद्र को बैंक में जमा कराने भेजा था कि रास्ते में यह वारदात हो गई।

घायल के बयान लेकर जांच की जा रही है। अज्ञात बाइक सवारों पर धारा 394 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
राय सिंह, इंचार्ज, कलानौर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed