फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-news-ymn

बाइक सवार बदमाशों ने मजदूर से छीना मोबाइल

Thu, 24 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Thu, 24 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
मिलिट्री ग्राउंड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले श्याम सुंदरपुरी निवासी सन्नी से मोबाइल छीन लिया। सन्नी ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस को दी शिकायत में सन्नी ने कहा कि वह शहर में स्थित एक मेटल फैक्ट्री में काम करता है। सोमवार रात को करीब 10 बजे वह जगाधरी बस स्टैंड से पैदल घर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा हुआ था। जब वह मिलिट्री ग्राउंड के पास से गुजरा, तो इस दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आए, जिन्होंने उसे रोककर छीना झपटी शुरू कर दी। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलिट्री ग्राउंड के पास जिस जगह पर बदमाशों ने श्याम सुंदरपुरी निवासी सन्नी से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया है, वहां से चंद कदमों की दूरी पर शहर थाना मौजूद है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं। उन्हें पुलिस की भी डर नहीं है। मामले के जांच अधिकारी  सुखदेव का कहना है कि फिलहाल जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने  के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed