{"_id":"5bd5d2eee357a55a2ed82e86d5e045a3","slug":"crime-news-ymn-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों ने पुलिस को वाहन से कुचलने का किया प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों ने पुलिस को वाहन से कुचलने का किया प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर की ग्रेन मार्केट के नजदीक जांच कर रही पुलिस पार्टी पर पशु तस्करों ने ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पुलिस ने 42 मवेशियों को मुक्त करवाकर तीन पशु तस्करों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रादौर पुलिस शनिवार देर शाम ग्रेन मार्केट के नजदीक वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस को कुरुक्षेत्र की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी चालक ने पुलिस पार्टी पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।
पुलिस ने भाग कर जान बचाई। बाद में पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। पुलिस ने जब ट्रक की जांच कि तो उसमें 22 कटड़े और 20 भैंसें ठूंस ठूंस कर भरी हुई थीं। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त करवाकर मौके से तीन पश ुतस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान कसनपुर नकुड़ निवासी योगेश, सहारनपुर निवासी असगर व होशियारपुर पंजाब निवासी निंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।