{"_id":"575326114f1c1b7d2f10a4d5","slug":"crime-murder-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी की हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी की हत्या के आरोप में चार युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी वर्कशाप। पुराना दामला स्थित प्राचीन शिव मंदिर के चुंडीवाला पुजारी की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी दोस्त है और शिव मंदिर में आते थे। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सदर यमुनानगर थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुजारी की हत्या के आरोप में करनाल के गांव घनौरी निवासी विशाल, कुरुक्षेत्र के गांव बिढ़ सोंटी निवासी गुरप्रीत, यमुनानगर के कैंप निवासी कमल व प्रदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
उधर, आरंभिक जांच में सामने आया कि है चारों आरोपी मंदिर में आते-जाते थे। घटना के समय भी आरोपी शराब पी रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर आपसे में उनका झगड़ा हो गया। पुजारी उनका बीच बचाव करने के लिए आया, लेकिन उन्होंने पुजारी के सिर में डंडा मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बचने के लिए पुजारी को जलाने का प्रयास भी किया और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि 24 मई की रात को पुजारी की हत्या हुई थी। अगले दिन सुबह लोगों ने मंदिर में पुजारी के शव को देखा था और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को शव के पास शराब की बोतलें, चाउमिन व अन्य खाने का सामान भेजा था। ग्रामीणों के मुताबिक चुंडीवाला बाबा दस साल से मंदिर में रह रहा था।