फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contractor who went to pay labour was murdered in Yamunanagar

Yamunanagar: लेबर को पेमेंट देने गए ठेकेदार की हत्या, दादूपुर नलवी नहर के पास मिला शव

Mon, 24 Mar 2025 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:27 AM IST
सार

जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार रविवार को लेबर को पेमेंट देने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वे नहीं लाैटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। पुलिस को उनका शव दादूपुर नलवी नहर के पास मिला।

विज्ञापन
Contractor who went to pay labour was murdered in Yamunanagar
माैके पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

घर से लेबर को पेमेंट देने के लिए ठेकेदार की हत्या कर दी गई। ठेकेदार का शव देर रात को खारवन रोड पर दादूपुर नलवी नहर के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी मिली है। जिसमें दो आरोपी शव को बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है।

विज्ञापन




वारदात जगाधरी शहर थाना क्षेत्र में हुई। जगाधरी की गंगा नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार बिल्डिंग निर्माण का ठेकेदार था। रविवार को वह लेबर को पेमेंट देने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन, काफी देर बाद भी जब वह घर पर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। मृतक के बेटे विजय ने बताया कि जब वह पिता को तलाश करता हुआ राहुल के मकान पर पहुंचा तो वहां पर उनकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया। 
विज्ञापन


लेकिन, वहां पर उसे कुछ नहीं मिला। इसके बाद विजय ने अपने भाई को भी इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। तलाश करते करते हुए टीम राहुल के मकान के आस-पास सीसीटीवी कैमरे खंगालने लगी। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक पर सवार दो व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके बीच में एक अन्य व्यक्ति भी अचेत दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि दादूपुर नलवी नहर के पास एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त राजकुमार के ही रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अफसरों ने शक के आधार पर महिला और एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed