{"_id":"647c5f932f3211560e088fe3","slug":"chowkidar-is-beaten-to-death-in-yamunanagar-of-haryana-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: सो रहे चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, नकाबपोशों ने की वारदात, छुड़ाने आए बेटे पर भी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: सो रहे चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, नकाबपोशों ने की वारदात, छुड़ाने आए बेटे पर भी हमला
Sun, 04 Jun 2023 03:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:25 PM IST
सार
हमलावर तब तक मामचंद को पीटते रहे जब तक वह बुरी तरह से लहूलुहान नहीं हो गया। इसके बाद सभी नकाबपोश एक कार में फरार हो गए। उसकी हालत को देखते हुए उसे यमुनानगर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जमीन पर पड़ी खून में लथपथ मच्छरदानी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर में नकाबपोशों ने ब्लॉक बिलासपुर के गांव ककडौनी के पास तारकोल व मिक्सर प्लांट के अंदर मच्छरदानी लगाकर सो रहे लगभग 52 वर्षीय चौकीदार मामचंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक गांव मारवां खुर्द का रहने वाला था। वहीं पास में ही दूसरी मच्छरदानी लगाकर पढ़ाई कर रहा बेटा प्रिंस जब पिता को हमलावरों से छुड़वाने आया तो उस पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
हमलावर तब तक मामचंद को पीटते रहे जब तक वह बुरी तरह से लहूलुहान नहीं हो गया। इसके बाद सभी नकाबपोश एक कार में फरार हो गए। हालांकि गंभीर रूप से घायल मामचंद को बिलासपुर ओर जगाधरी सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे यमुनानगर ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में बिलासपुर थाना पुलिस ने बेटे प्रिंस के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
6 से 7 थे हमलावर
पुलिस को दिए बयानों में प्रिंस ने बताया कि जिस समय उसके पिता मामचंद पर हमला हो रहा था, उस दौरान करीब 6 से 7 लोग थे। सभी ने कपड़े से अपने मुंह को ढका हुआ था। जिस समय पिता पर हमला हो रहा था उस दौरान वह अंदर बरामदे में था और लैपटाॅप पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
क्योंकि वह कालाअंब के हिमालय इंस्टीट्यूट से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। प्रिंस ने बताया कि उसके पिता मामचंद मिक्सर प्लांट पर 15 सालों से चौकीदार का कार्य कर रहे थे। आम दिनों की तरह शनिवार रात को भी करीब पौने दस बजे मच्छरदानी लगाकर बाहर चारपाई पर सो गए थे।
रात 12 बजे छह से सात लोग आए और उनपर डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर वह पिता को बचाने के लिए उठा तो बदमाशों ने उस पर भी हमला कर दिया। घायल होने पर वह डर कर वहां से भाग गया और अपने दोस्त को फोन किया। लेकिन हमलावर भी तभी एक कार में सवार होकर फरार हो गए और जब वह अपने दोस्त के साथ प्लांट पर गया तो देखा उसके पिता मामचंद लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पड़े थे।