फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case registered against accuseds of posting objectionable posts on deities in Yamunanagar

यमुनानगर: देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो युवकों पर केस

Wed, 03 Aug 2022 02:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Aug 2022 02:40 AM IST
सार

विहिप, बजरंग दल सहित अन्य संगठनों ने पुलिस को शिकायत दी है। सादिकपुर निवासी विक्की दहिया व सरावां निवासी तरवीन को नामजद किया गया है। क्षेत्र में तनाव न बने, इसके लिए पुलिस अलर्ट है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती है।

विज्ञापन
Case registered against accuseds of posting objectionable posts on deities in Yamunanagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा क्षेत्र में देवी देवताओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने और उस पर अपमानजनक व अश्लील टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर केस दर्ज किया है। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। 

विज्ञापन


विहिप प्रधान सतपाल शर्मा सहित बजरंग दल, गौरक्षा दल सदस्यों ने सादिकपुर के विक्की दहिया तथा सरांवा के तरवीन के खिलाफ सोमवार को शिकायत दी थी। आरोप है कि विक्की दहिया और तरवीन ने देवी देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करके धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने जानबूझ कर यह पोस्ट की है। सदस्यों ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देवी देवताओं का अपमान करने, अभद्र पोस्ट करने और टिप्पणी करने के खिलाफ विहिप, बजरंग दल व अन्य संगठनों की ओर से शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने विक्की दहिया और तरवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में तनाव न बने, इसके लिए पुलिस अलर्ट है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed