फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bus conductor, beaten, jaam, yamunanagar, police

बस चालक से मारपीट, चालकों ने लगाया हाइवे पर जाम

Fri, 09 Sep 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर। Updated Fri, 09 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bus conductor, beaten, jaam, yamunanagar, police
यमुनानगर - फोटो : यमुनानगर
जगाधरी वर्कशाप। स्टेट हाइवे पर धौड़ंग के पास हरियाणा रोडवेज बस के चालक पर बाइक सवार कुछ युवकों ने हमला कर पीट दिया। जिससे गुस्साएं चालक ने रोडवेज बस को हाइवे के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। इससे हाइवे पर करीब 40 मिनट तक यातायात प्रभावित हुआ। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया। हादसे के समय बस में करीब 35 सवारियां थी। चालक को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज चालक मनोज दोपहर बाद दिल्ली से यमुनानगर बस लेकर आ रहा था। गांव धौड़ंग के पास पहुंचा तो कार चालक ने बस को ओवरटेक किया, जिससे बचने के लिए चालक ने कट मारा। बाइक पर जा रहे दो युवकों ने बस चालक को बस सही ढंग से चलाने की बात कही। इसी बात को लेकर युवाओं व बस चालक में कहासुनी हो गई। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। मौके पर पहुंचे युवकों ने बस चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। बस में बैठी सवारियों ने बस चालक का बचाव किया। चालक को पीटने के बाद आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन


इससे गुस्साए बस चालक ने बस को सड़क के बीच खड़ा कर जाम लगा दिया। जिससे हाइवे के दोनों ओर जाम लग गया। मामले की सूचना पाते ही थाना सदर यमुनानगर से पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ सुभाष ने बस चालक को समझा कर जाम खुलवाया। एसएचओ ने चालक को आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत दें, आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद चालक ने बस को वहां से हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed