फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   boy, girl,closed house,arrest

मकान के बाहर लगा हुआ था ताला, अंदर संदिग्ध हालत में मिले युवक और युवती

Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 13 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 महिला थाना पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी में बंद पड़े मकान में संदिग्ध हालत में मिले एक युवक व युवती को दबोचा। मकान के बाहर ताला लगा हुआ था तो एक महिला पुलिस कर्मी ने मकान पर सीढ़िया लगाकर छत के रास्ते मकान में एंट्री की और दोनों को दबोच लिया। मकान में रंगरलियां मना रहे युवक व युवती को पकड़ने के लिए आस-पड़ोस के लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।  
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस की एक कॉलोनी में लोगों ने गुरुवार सुबह एक मकान में पहले एक लड़के को जाते हुए देखा। कुछ देर बाद एक लड़की मकान के अंदर चली गई। तभी मकान के अंदर से दो युवक आए और मकान के दरवाजे का बाहर से ताला लगाकर चले गए। मामला संदिग्ध देख मकान के बाहर लोगों की काफी भीड़ लग गई। लोगों का कहना था कि मकान के भीतर लड़का-लड़की रंगरलियां मना रहे हैं। भीड़ के साथ-साथ हंगामा बढ़ते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर महिला थाना पुलिस पहुंची। लेकिन मकान के बाहर ताला लगा होने पर पुलिस अंदर नहीं जा सकी। तभी एक महिला पुलिस कर्मी अस्थाई सीढ़ी लगाकर मकान की छत पर चढ़ी। बंद पड़े इस घर से एक जवान लड़का और लड़की संदिग्ध हालत में काबू किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े गए युवक और युवती ने पहले बाइक पर कई चक्कर लगाए। फिर लड़की गली के मोड़ पर उतर गई और युवक बाइक लेकर मकान में घुस गया। थोड़ी देर बाद लड़की भी घर में घुस गई जिसके कुछ समय बाद घर से दो युवक निकले जो जाते समय घर के गेट पर ताला लगा गए। जिसके बाद पड़ोसियों को मकान के अंदर गैर कानूनी काम होने का शक हुआ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed