फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack with dangerous weapons

घर में घुसकर रॉड व तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को किया घायल

Sat, 23 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
छछरौली थाना क्षेत्र के गांव ललहाड़ी कलां में कुछ लोगों ने घर में घुसकर युवक पर रॉड, डंडों व तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अभी सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


गांव ललहाड़ी कलां निवासी प्रदीप कुमार ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव चिंतपुर निवासी कर्मवीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उस समय आसपास के लोगों ने मामला सुलझा दिया था। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते आरोपी कर्मवीर अपने साथी मुरली, कुलदीप व एक अन्य के साथ मिलकर उनके घर में घुस गया। आरोपियों के हाथों में लोहे की रॉड, लाठियां, डंडे व तेजधार हथियार थे। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में  वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट की आवाज सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।


पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई नर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed