{"_id":"570d35ea4f1c1b610c4a6b02","slug":"attack-murder-crime-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से कार सवार दो युवकों को किया घायल, कार में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से कार सवार दो युवकों को किया घायल, कार में तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के सिटी सेंटर के नजदीक करीब 30-32 युवकों ने कार सवार दो युवकों को बीच रास्ते रोककर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने कार में भी तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आठ युवकों को नामजद करते हुए 20-25 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जींद के गांव अकालगढ़ निवासी राजेश उर्फ बंटी ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी चुन्ना भट्टी निवासी बॉबी व रोहित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया।
मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। दस अप्रैल को वह अपने दोस्त करसौला निवासी वीरेंद्र सिंह के साथ कार में सवार होकर ओपी जिंदल के पार्क में घूमने के लिए आए थे। घूमने के बाद जब वे वापस लौट रहे थे तो रास्ते में सीटी सेंटर के नजदीक बॉबी व रोहित ने अपने 28-30 अन्य साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। कार से उतरकर जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन पर तेजधार हथियार, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान आरोपियों ने उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों का आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर बॉबी, रोहित, विक्की, सुनील, टींकू, राजूू, रामू, जितेंद्र को नामजद करते हुए 20-25 अन्य युवकों के मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।