फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Asked for 60 thousand to remove name from theft case by becoming detective staff

यमुनानगर: डिटेक्टिव स्टाफ बनकर चोरी के केस से नाम निकालने के लिए मांगे 60 हजार, अनजान नंबर से कई बार की कॉल

Mon, 15 May 2023 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 08:20 PM IST
सार

अनजान नंबर से कई बार फोन कर आरोपी ने रुपये  मांगे, नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। सदर जगाधरी के गांव मैहलावाली का मामला है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Asked for 60 thousand to remove name from theft case by becoming detective staff
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में खुद को डिटेक्टिव स्टाफ बताकर बाइक चोरी के केस से गांव के युवक का नाम निकालने के एवज में गांव मैहलावाली निवासी बलविंदर सिंह से 60 हजार रुपये की मांग की गई है। रुपये नहीं देने पर अज्ञात नंबर से फोन करने वाले आरोपी ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में शिकायत के बाद थाना सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मैहलावाली निवासी बलविंद्र ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह डिटेक्टिव स्टाफ से बोल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मैहलावाली निवासी मोनू उर्फ पाचर को चोरी की बाइक समेत पकड़ा हुआ है। बाइक चोरी में उनके गांव के रोहित का भी नाम आ रहा है। आरोपी ने कहा कि अगर तुम रोहित को छुड़वाना चाहते हो तो मुझे 60 हजार रुपये दे दो। मैं उसे केस से बाहर कर दूंगा। आरोपी की बात सुनकर उसने कहा कि वह अभी बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में रोहित से बात करवाउंगा। इसके बाद वह रोहित के घर पर गया। उसी समय फिर से आरोपी का फोन आया। उसने फोन सुना। आरोपी ने फिर वही बात दोहराई और कहा कि वह रोहित का केस बाहर से बाहर ही निपटा देगा। उसने रोहित की मां को फोन दिया।

इसके बाद आरोपी की रोहित की मां से बात होती रही। रोहित की मां से भी डिटेक्टिव स्टाफ का नाम लेकर आरोपी 60 हजार रुपये की मांग करता रहा। आरोपी ने कई बार उन्हें फोन किया। फोन आने के बाद वह, रोहित की मां पाली देवी के साथ गांव के सरपंच धर्मपाल के पास गए। आरोपी का फिर से उसके मोबाइल पर फोन आया।

उसने दोबारा रोहित की मां से उसकी बात कराई। आरोपी ने रुपये न देने पर रोहित को केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने सरपंच के साथ मिलकर इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी।


सदर थाना प्रभारी कुसुम बाला का कहना है कि मामले में अज्ञात पर रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed