{"_id":"5884f54b4f1c1b701bf00a0f","slug":"animal-theft-people-runaway","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़ा
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पूर्णगढ़ में शनिवार रात को वाहन से पशु चोरी करने आए छह-सात लोगों ने पशु चोरी क रने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के जागने पर पशु चोरी वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पशु चोरों व उनके महिंद्रा पिकअप वाहन को पकड़ने का प्रयास किया। चोरों ने अपने आप को बचाने के लिए ग्रामीणों पर ईटें भी बरसाई, जिसमें दो महिलाओं सहित आठ ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पशु चोरों का गांव खेड़की ब्राहमणा तक पीछा किया, लेकिन पशु चोर भागने में कामयाब रहे। इसकी शिकायत पुलिस में दी गई। ग्रामीणों ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
गांव पूर्णगढ निवासी रतनसिंह सैनी ने बताया कि शनिवार रात को करीब दो बजे पशुओं के कमरे पर लगे ताले के टूटने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उसने पत्नी, बेटों व आसपास के लोगों को आवाज लगाकर मौके पर बुलाया। इस दौरान पशु चोर उनके पशुओं को महिंद्रा पिकअप में लोड करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को आता देख कर पशु चोर पशुओं को मौके पर छोड़कर महिंद्रा पिकअप से भागने लगे। ग्रामीणों ने गली में खडी बुग्गी क ो उनकी गाडी के आगे अड़ा दिया, लेकिन पशु चोर बुग्गी को टक्कर मारकर भाग गए। ग्रामीणों उनका पीछा किया, जिस पर पशु चोरों ने गाड़ी में रखी ईटें ग्रामीणों पर बरसानी शुरू कर दी। जिसमें रतनसिंह, धर्मपाल, मेहरचंद, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, बलवंत राम, बिमला, जगमाल, परमजीत घायल हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दिन में कुछ लोग पशु खरीदने के लिए गांव में आए थे, मगर पशु देखकर चले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों में से दो लोगों को पहचान लिया है। मामले की सूचना रादौर पुलिस को दे दी गई है। उधर, थाना रादौर प्रभारी ज्ञानचंद गुर्जर ने बताया कि गांव में पशु चोरी व ग्रामीणों के साथ मारपीट करने की शिकायत उन्हें मिली है। पुलिस मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करेंगी।