फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   accident, killed, bike, truck killed an young boy, rash driving, yamunanagar

पहले किशोर को कुचला, फिर सामने से आ रहे बाइक सवार से टकराया डंपर

Mon, 05 Sep 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला,यमुनानगर Updated Mon, 05 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार किशोर को डंपर ने कुचल दिया। इसमें किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित डंपर ने सामने से बाइक पर आ रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग भी घायल हो गए। हादसा पुराना सहारनपुर रोड पर शनिवार रात बहरामपुर और कैत के बीच हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


गांव बहरामपुर निवासी रजत (16) शनिवार शाम को गांव कैत में अपने किसी परिचित की शादी समारोह में गया था। शनिवार रात को वह शादी समारोह से वापस घर की तरफ लौट रहा था। शादी से वापस लौटते समय जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर पुराना सहारनपुर रोड पर गांव बहरामपुर और कैत के बीच पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक तेज गति डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बाइक सवार किशोर को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डंपर ने बाइक से जा रहे गांव कैत मंडी निवासी यूनिस और नजाकत को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आस-पास के लोगों ने तीनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रजत को मृत घोषित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता व मां अस्पताल में भर्ती :
बेटे की मौत से पहले ही जहां मृतक रजत के पिता अस्पताल में बीमारी के चलते उपचाराधीन है। वहीं शनिवार रात को बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां भी सदमे में है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मां बेसुद्ध हो गई और सदमे में चली गई। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

तीन सड़क हादसों में सात घायल
अलग अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रह है। दड़वा निवासी संदीप ने बताया कि वह अपने दोस्त संजू के साथ तेजली की ओर से बाइक पर सवार होकर गांव में जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, तो सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे बाकरपुर निवासी विशाल से उसकी टक्कर हो गई, जिससे तीनों पर सड़क पर गिरते ही घायल हो गए। जिन्हें शहर के ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव मैहलावाली निवासी पवन ने बताया कि वह अपने दोस्त रामकिशन के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में जब वह पाबनी रोड पर सकमेशपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


उधर, गांव टोडरपुर निवासी मुनीर अहमद ने बताया कि वह गांव नाहरपुर निवासी सचिन के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहा था। जब वह करेहड़ा खुर्द के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed