{"_id":"62a5e886d6a52776e33f38c9","slug":"26-lakh-rupees-cheated-from-four-thousand-women-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तीन जिलों की चार हजार महिलाओं से 26 लाख रुपये की ठगी, चेन सिस्टम से मुनाफे के लोभ में फंसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: तीन जिलों की चार हजार महिलाओं से 26 लाख रुपये की ठगी, चेन सिस्टम से मुनाफे के लोभ में फंसाया
Sun, 12 Jun 2022 06:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:52 PM IST
सार
महिलाओं को 660 रुपये देकर महिला सुपर-टेन कार्यालय से जुड़ने का झांसा दिया गया। महिला को जोड़ने पर एक माह बाद एक हजार रुपये व काम देने का लालच दिया जाता था।
विज्ञापन
महिलाओं को बिजनेस प्लान के बारे में ट्रेनिंग देता आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिलाओं को चेन सिस्टम से कंपनी के साथ जोड़ने के नाम पर 15 महिलाओं को ठग लिया गया। कंपनी ने महिलाओं को झांसा दिया था कि वह जितनी ज्यादा महिलाओं के साथ जोड़ेंगी उसके बदले में एक माह बाद 660 रुपये की हर एंट्री पर एक हजार रुपये उनके खाते में जमा कराए जाएंगे। इतना ही नहीं उन्हें रोजाना घर बैठे ही काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिससे उन्हें हर माह 10 से 30 हजार रुपये की आमदनी हो जाएगी। महिलाएं झांसे में आ गई और एक के बाद एक महिलाओं को कंपनी के साथ जोड़ दिया गया। शिकायतकर्ता गांव जहांगीरपुर निवासी कोमल राणा का कहना है कि आरोपी ने यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व अन्य जगहों से 4000 से अधिक महिलाओं से करीब 26 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
थाना गांधी नगर पुलिस ने आरोपी जिला हिसार के गांव सनीपुर निवासी चमन लाल उर्फ अजय सैनी, उसकी पत्नी रोशनी व अन्य व्यक्ति मांगा राम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी ने विश्वास बनाए रखने के लए दो महिलाओं को स्कूटी व मोबाइल भी दिया था।
विज्ञापन
गांधी नगर थाने में कोमल राणा सहित 15 महिलाओं ने शिकायत दी है। शिकायत के मुताबिक अजय सैनी ने सुपर-टेन नाम से कंपनी का कार्यालय महाराणा प्रताप चौक पर बनाया हुआ था। कंपनी 660 रुपये लेकर एक महिला को अपने साथ जोड़ती थी। उन्हें यह बताया जाता था कि यदि वह अन्य महिलाओं को कंपनी के साथ जोड़ती हैं तो उसके एक माह बाद उनके खाते में 1000 रुपये जमा होंगे।
साथ ही घर बैठे करने के लिए सामान पैकिंग का काम भी दिया जाएगा। जिससे उन्हें रोजाना आमदनी होती रहेगी। जिससे काफी महिलाएं उनके झांसे में आ गई। इसी तरह महिलाएं अपने आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज देकर कंपनी के साथ जुड़ गई।
अजय सैनी ने कार्यालय में कई नामी कंपनियों से दिए गए प्रमाण पत्र भी लगा हुए थे। काफी समय बाद भी किसी महिला के खाते में न तो एक-एक हजार रुपये आए और न ही उन्हें काम दिया गया। इसे लेकर कुछ माह पहले महिलाओं ने कंपनी कार्यालय पर हंगामा भी किया था।
पुलिसकर्मी की बहन को ठगा तो हुआ फरार
जिन महिलाओं से ठगी हुई उनमें एक पुलिसकर्मी की बहन भी थी। पता लगने पर पुलिसकर्मी उनके कार्यलय में पहुंचा और अजय सैनी से मिला। पुलिसकर्मी ने महिलाओं के पैसे वापस करने को कहा। पकड़े जाने के डर से इसके अगले ही दिन आरोपी कार्यालय को बंद कर फरार हो गया।
अप्रैल माह से कार्यालय पर ताला लगा है। कोमल राणा ने बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि अजय सैनी अपना नाम बदल कर यहां रह रहा था। उसका असली नाम चमन लाल है। ज्यादातर महिलाओं ने अपने पति व परिजनों को बिना बताए ही कंपनी में पैसा लगा रखा है। यहां तक की अपने ही परिवार के कई सदस्यों के नाम से अलग-अलग आईडी बनवाई।
एक-एक महिला ने कई-कई आईडी बनाई
कोमल राणा ने 150 आईडी बनाकर 99 हजार रुपये, मुस्कान ने 80 आईडी के 52800 रुपये, सीमा ने 80 आईडी के 52 हजार, शबाना ने 40 आईडी के 26 हजार रुपये, रानी ने 100 आईडी के 66 हजार रुपये, रेखा ने 150 आईडी के 99 हजार, रेनू बाला ने 200 आईडी के एक लाख 32 हजार, उषा रानी ने 200 आईडी के एक लाख 32 हजार, सुषमा ने 160 आईडी के 66 हजार रुपये, संदीप ने 680 आईडी के चार लाख 48800 रुपये, नरेश ने 80 आईडी 52800 रुपये जमा कराए। इसी तरह ममता रानी ने 560 आईडी के तीन लाख 69600 रुपये, नेहा ने 40 आईडी के 26400 रुपये, सुदेश की 180 आईडी के 118800 रुपये, रीना देवी ने 35 आईडी के 23100 रुपये, सुदेश रानी ने 300 आईडी के 198000 हजार रुपये कार्यालय में जमा कराए।