फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लड़की को उठा ले जाने के बाद पीड़ित परिवार डीएसपी से मिला

विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लड़की को उठा ले जाने के बाद पीड़ित परिवार डीएसपी से मिला

Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
विशेष समुदाय के लोगों द्वारा लड़की को उठा ले जाने के बाद पीड़ित परिवार डीएसपी से मिला
दूसरे समुदाय के लड़के से विवाह करने वाली युवती को परिजनों द्वारा उठा ले जाने के बाद युवक के परिजन थाना शहर यमुनानगर पहुंचे। यहां परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई कर उनकी पुत्रवधू को बचाने की गुहार लगाई। मामला गंभीर है, तो परिजनों से डीएसपी हेडक्वार्टर सुभाषचंद ने थाने में परिजनों से बात की। थाने पहुंचे युवक के संबंधी अशोक, गुरमीत सिंह, प्रदीप कुमार और मोनू ने कहा कि रिंकू ने कानून के अनुसार युवती से शादी की है। वह उसकी ब्हाता पत्नी है। विशेष समुदाय के कुछ लोग इन दोनों की शादी के खिलाफ है। जिसके चलते युवक के घर हमला किया गया और लड़की को उठा कर ले गए। जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। लोगों का कहना है कि हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग वे पहले दिन से ही कर रहे थे, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। रविवार को डीएसपी सुभाषचंद ने उन्हें कहा कि उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया जाएगा। रिंकू की मां गुडडी ने शिकायत दी है। उस पर पुलिस केस दर्ज कर रही है। डीएसपी हेडक्वाटर सुभाषचंद ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें हमीदा निवासी रिंकू ने अपने पड़ोस की विशेष समुदाय की लड़की से प्रेम विवाह किया था। जब वे हमीदा में शादी कर आए तो विवाद हो गया था। विशेष समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया था और युवती को अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed