{"_id":"5cf028d7bdec22073e1184be","slug":"15592430146-yamuna-nagar-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की चोरी, फिर मालिक की ही बाइक पर फरार हो गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की चोरी, फिर मालिक की ही बाइक पर फरार हो गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सूना घर पाकर चोरों ने वहां से हजारों की नकदी सहित, जेवर व अन्य सामान उड़ा लिया। चोर माल बटौर कर घर खड़ी मालिक की ही बाइक पर फरार हो गए। वारदात गांव करेहड़ा खुर्द की है। वहीं तीन अन्य स्थानों ने चोर बाइक ले गए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव करेहड़ा खुर्द निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच पर पता चला कि घर में रखी दस हजार रुपये, दो सोने की अंगुठियां, चांदी की चेन तथा बाइक गायब थी। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सिविल अस्पताल से बाइक चोरी
वाहन चोरों के निशाने पर इन दिनों सिविल अस्पताल हैं। आए दिन अस्पताल व आसपास के क्षेत्र से बाइक चोरी होने का समाचार मिल रहा है। इसी कड़ी में चोरों ने सिविल अस्पताल और उसके बाहर से तीन बाइक चोरी कर ली। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव चनेटी निवासी शिव कुमार ने बताया कि वह बाइक पर सिविल अस्पताल दवाई लेने के लिए आया था। बाइक अस्पताल में खड़ी कर दवाई लेने के लिए चला गया। जब वह लौटा, तो वहां से उसकी बाइक गायब थी। उसने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वहीं, बाल्मिकी बस्ती छछरौली निवासी राजबाला ने बताया कि वह बाइक पर जगाधरी अस्पताल में आई थी। चोरों ने वहां से उसकी बाइक चोरी कर ली। काफी तलाश करने पर भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला।
इसी प्रकार चोरों ने प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कमल राणा की बाइक सिविल अस्पताल यमुनानगर के नजदीक से चोरी कर ली।