फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नशा ने कस्बे के युवाओं को गिरफ्त में लिया, पुलिस का दावा नशे पर है पकड़

नशा ने कस्बे के युवाओं को गिरफ्त में लिया, पुलिस का दावा नशे पर है पकड़

Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नशा ने कस्बे के युवाओं को गिरफ्त में लिया, पुलिस का दावा नशे पर है पकड़
खिजराबाद। नशे ने कस्बे के युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। नशा युवाओं की रग-रग में इस कद्र फैल रहा है कि इसके चंगुल से निकल पाना मुश्किल हो गया। उधर, पुलिस का दावा है वह नशा पर लगातार पकड़ बनाए हुए है, लेकिन भारी संख्या में मिल रहे नशे लेने के दौरान मिल रहे सामान चौंकाने वाला है। वहीं नशे को लेकर कस्बे के लोगों में भी भारी रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

नशे से युवकों में चिड़चिड़ापन झगड़ालू बात-बात पर गुस्सा मार पिटाई करना तनाव आदि कई प्रकार के रोग अपना घर बना रहे हैं। अधिकतर युवा शांत जगह जैसे नदी के किनारे जंगल खंडहर पड़े भवन इस प्रकार की जगहों पर बैठकर नशे का सेवन कर रहे हैं। कस्बे में इस प्रकार के युवकों की कमी नहीं है जो नशे के कारोबार और नशे का सेवन करते हो पिछले 4 महीने पहले कुटीपुर के जंगल के रखवाले को 4-5 नशेड़ी युवकों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया था। कुटीपुर के जंगलों में खिजरी के जंगलों में नदी के किनारों पर नशेड़ियों द्वारा प्रयोग की गई सीरिंज दवाई नशे के पैकेट आदि आसानी से देखे जा सकते हैं। इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कस्बे के युवक किस प्रकार से नशे की चपेट में हैं। स्थानीय पुलिस इन कारोबारियों पर नकेल कसने में असफल साबित हुई है। खिजराबाद क्षेत्र यूपी से सटा हुआ है इसलिए यहां पर नशे के पदार्थों की तस्करी आसानी से हो जाती है कस्बे के लोगों ने पुलिस विभाग से मांग की है कि नशे के इस अवैध और जानलेवा कारोबार पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन

वर्जन..
नशा पर लगातर पुलिस पकड़ बनाए हुए है। जहां-जहां नशे का कारोबार चल रहा है पुलिस वहां छापेमारी कर रही है। इसके अलावा युवाओं को नशा से दूर रहने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आशीष चौधरी, डीएसपी, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed